Wednesday 9 October 2013

टोटे-टोटे दिल किया, बोटी बोटी देह-



नैना साहनी हत्याकांड -उच्चतम न्यायालय अपने निर्णय पर पुनर्विचार करे .




Supreme Court

तन्दूरी में दे पका, जिससे रहा सनेह |
टोटे-टोटे दिल किया, बोटी बोटी देह |

बोटी बोटी देह, उसे तड़पाया काटा |
लगा लगा अवलेह, दुष्ट हर टुकड़ा चाटा |

फाँसी करती मुक्त, सजा होती ना पूरी  |
अब आजीवन कैद, खाय खुद की तन्दूरी |



अपने-अपने ज़माने का .....ये बचपन !!!

Ashok Saluja 

बचपन तब का और था, अब का बचपन और |
दादी की गोदी मिली, नानी हाथों कौर |

नानी हाथों कौर, दौर वह मस्ती वाला |

लेकिन बचपन आज, निकाले स्वयं दिवाला |

आया की है गोद, भोग पैकट में छप्पन |

कंप्यूटर के गेम, कैद में बीते बचपन ||

दौरे दिल का दर्द इत, उत दौरे पर पूत |

सुतके दौरे बेधड़क, *पिउ बे-धड़कन *सूत ||

*पिता
*सो गया

.

दुरवाणी ही याद रहेगी यूँ आखिर -सतीश सक्सेना

सतीश सक्सेना 
लगे लड़ाका लड़कियां, निश्चय होवे भोर |
सुनता सुरवाणी सरस, हरस रहा मन मोर |

हरस रहा मन मोर, बात दिल की कह देती |
मैया दिखे प्रसन्न, बलैयाँ सौ सौ लेती |

कह रविकर आशीष, मिले नित दुर्गे माँ का |
पाती वे अधिकार, आज जो लगे लड़ाका || 


अपनी राम कहानी में.

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया

दिल के दौर तीन पड़े पर, गति समुचित है नाड़ी की |

लश्कर बिन हथियार दिखे अब, धार तेज पर वाणी की |
शब्दों के व्यवहार बदलते, जब से जग में देखा है-
भावों पर विश्वास करें नहिं-बातें समझ अनाड़ी की | 




दे लालू पर दाग, दगा दे दहुँदिश दरजी-

दरजी दहुँदिश दर्जनों, कैंची सरिस जुबान |
काट-छाँट में रत मगर, मुखड़े पर मुस्कान |

मुखड़े पर मुस्कान, दिखी खुदगर्जी घातक |
रविकर नाक घुसेड, थोपते मर्जी पातक |

सी बी आई तेज, मुलायम माया गरजी |
दे लालू पर दाग, दगा दे दहुँदिश दरजी ||


सुन्दर मन के भाव अति, सधे सधाए वर्ण |
सुनकर के संतृप्त हुवे,, परिणीता के कर्ण |
परिणीता के कर्ण, युगल को बहुत बधाई |
शुद्ध समर्पण देख, ख़ुशी घर आँगन छाई |

ठुमुक ठुमुक शिशु देख, खिले रविकर का अन्तर |
यही आज आशीष, बने जीवन यह सुन्दर || 



7 comments:

  1. बढ़िया सूत्र और कमाल की कुण्डलियाँ ।

    ReplyDelete
  2. हमेशा की तरह बेहतरीन !

    ReplyDelete
  3. बढ़िया सूत्र ..

    ReplyDelete
  4. अच्छे सूत्रों के साथ लिंक लिखाड़ !!

    ReplyDelete
  5. बढ़िया लिंक्स के साथ सुन्दर प्रस्तुति ..

    ReplyDelete
  6. मार्मिक प्रसंग .कर्म भोगना बाकी है अभी तंदूरी लाल की .

    ReplyDelete
  7. रविकर जी आपकी लेखनी को नमस्कार ......

    ReplyDelete