Friday, 29 April 2011

इस इक्कीस क़यामत है, भ्रामक है अति भ्रामक है

सब घबराहट  नाहक है, धरती बड़ी  नियामक है
इस  इक्कीस  क़यामत है, भ्रामक है अति भ्रामक है
            पावन पुस्तक का आधार, लेकर उल्टा-पुल्टा सार
            ऐसे खोजी  को धिक्कार, करते भय का कटु-व्यापार,
            गर इसपर विश्वास अपार, नहीं  पंथ का दुष्प्रचार
            करके  पक्का सोच-विचार, खुद को ले जल्दी से मार
जो आनी सचमुच शामत है, इस  इक्कीस  क़यामत है
भ्रामक है अति भ्रामक है, धरती बड़ी  नियामक है
            सर्दी इधर उधर बरसात, घटते दिन तो बढती रात
            लावा से हो सत्यानाश,  बढती फिर जीने की आस
            तेल उगलती तपती रेत, बन जाते  उपजाऊ  खेत 
            करे संतुलित सारी चीज, अन्तर्निहित रखे हर बीज
            पाप हमारे करती माफ़,  बाधाओं को करती साफ़ 
सब घबराहट  नाहक है, धरती बड़ी  नियामक है
इस  इक्कीस  क़यामत है, भ्रामक है अति भ्रामक है

Wednesday, 27 April 2011

पढ़ते-पढ़ाते बटुकनाथ-जूली

करेले  से  मीठा  बनाते-बनाते, वो काफी का काढ़ा बनाते रहे
पढ़ते-पढ़ाते बटुकनाथ-जूली, यूँ  सम्बन्ध गाढ़ा बनाते रहे  
माशूक-आशिक की जोड़ी अनोखी,  नए प्रेम-सन्देश भाते रहे
बने एक दूजे की खातिर बाराती, वे आते रहे गीत गाते रहे    

गर हो इजाजत तेरी, इक बार छू के देखूं

18-11-1994 की वो पाती,  जो पाती तो - - 
हम जानते हैं 'रविकर', जिस चीज की जरूरत 
जो ढूंढ़ते हो आशिक - महबूब खूबसूरत !
                 न खूबसूरत हूँ मैं, गबरू-जवान इतना 
                 पर प्यार पूरा पाए, तू  चाहती है जितना 
तुझसे न कुछ भी चाहूँ , चाहूँ तो बात इतनी 
मीठी औ मद्धिम बोली, मधु में मिठास जितनी 
                 इक आँच  सी  लगे है, जो पास तेरे होता   
                 तू  साथ  मेरे  होती, सपने  रहूँ  पिरोता 
मस्ती तुम्हारी देखी तेरा बदन निहारा
ऐ जान जाने-जाना, दे दे तनिक सहारा 
                 तुझ  सा  न  मैंने  कोई,  है  खूबसूरत  देखा 
                 मलमल सी काया सुन्दर, हाथों की भाग्य-रेखा  
गर हो इजाजत तेरी, इक बार छू के देखूं 
इक बार छू के देखूं ,  दो  बार छू के देखूं        

ism-prism फायर घेर सफायर,

                        (1)
परिसर  के  माहौल  को,  कैसे  करे  खराब 
मस्ती में लुढ़की पड़ी,   बोतल  देखे  ख्वाब   
बोतल  देखे  ख्वाब ,  चरस गांजा  हेरोइन,
हुक्का और सिगार, छिपकली घूमें हरदिन
हो 'रविकर' मदहोश, जिंदगी करनी बदतर
फायर  घेर  सफायर,  फैले  पूरे  परिसर !! 
                               (2)

प्लास्टिक की बोतलें ढलने लगीं

                    (1) 

भरते सियासत बोतलों में-काँच में 
करते सियासत महफिलों में-नाच में
'अन्ना' असर सॉलिड सियासतदां सुन-      
 हो   सके  न  अब  सियासत  जाँच  में   
                   (2)                    
दोस्ती थी बोतलों की,  काँच से
उठते रहे परदे हमेशा साँच  से 
प्लास्टिक की बोतलें ढलने लगीं 
दूर रहने लग पड़ी  वो आँच से     

ISM-PRISM गुरू बदनाम हो गया

धूं-धूं कर जलते रहे , भट्ठे  में  सन्ताप 
लगा देवियों का मगर, इस बारी अभिशाप 
 इस बारी अभिशाप, तमाशा आम हो गया 
बन्दर-बाँट का काम, गुरू बदनाम हो गया 
बढ़ी भूख तो हो गई, 'रविकर' भारी  चूक,   
भोजन में विस्फोट से, गया थोबड़ा टूट 

Tuesday, 26 April 2011

चोर-चोर मौसेरे भाई

पा जी नाहक करें पिटाई ,एक प्लेट की खीर मलाई 
चाट-चूट सब मिलकर खाई, खट्टी-मीठी सदा छुपाई 
बैठ पास खुब चोंच लड़ाई, क्यूँ पहाड़ करता इक राई  
मिथ्या करता जगत-हंसाई , चोर-चोर मौसेरे भाई