Monday, 14 May 2012

दादा दादी देव, दुआ दे दुर्लभ दृष्टी-

टूटते परिवार, बिखरता समाज – विश्व परिवार दिवस पर कुछ विचार

मनोज कुमार at विचार - 58 minutes ago

संसाधन सा जानिये, संयुत कुल परिवार |
गाढ़े में ठाढ़े मिलें, बिना लिए आभार |

बिना लिए आभार, कृपा की करते वृष्टी |
दादा दादी देव, दुआ दे दुर्लभ दृष्टी |

सच्चे रिश्ते मुफ्त, हमेशा भला इरादा |
रखे सकल परिवार, सदा अक्षुण मर्यादा |

जीवन ...

  (दिगम्बर नासवा) at स्वप्न मेरे................ - 16 minutes ago

परिभाषित जीवन किया,  दृष्टिकोण में दर्द ।
प्रेम तमन्ना कर्म पर,  मजबूरी का गर्द ।

मजबूरी का गर्द , हुआ जीवन पर हावी ।
बंधी सांस की डोर, खींचता जीवन भावी ।

 हुए दिगंबर राम,  फिरें भटकें वन-वासित ।
मजबूरी का दंश, करे जीवन परिभाषित ।।

कौन सही है मैं या मेरा नक्चढ़ा दिल...

अभिषेक प्रसाद 'अवि' at खामोशी... - 58 minutes ago

 दिल तो लल्लू है सखे, सगी हैं दोनों आँख |
चले फिसलता हर घरी, बुद्धि सिखाये लाख |


बुद्धि सिखाये लाख, फफोले दिल के फोड़े |
बाहर करे गुबार, किन्तु ना उनको छोड़े |


रविकर कर विश्वास, हुआ है बड़ा निठल्लू |
पल्लू की ले आस, घुमाता दिल तो लल्लू ||

गर्भवती हो जाय, ढूँढ़ता कुत्ता अगली-

  (सतीश पंचम) at सफ़ेद घर

विज्जेनर नर-श्रेष्ठ है, ज्यों बरदन में सांढ़ ।
गाँव-रांव का क्लेश है, दुर्बल जन में चांड़ |
दुर्बल जन में चांड़, गालियों का है ज्ञाता |
जीव-जंतु क्या बाप, खेत निर्जीव अघाता |
ऐसे ग्यानी पुरुष, भरे हैं घर में पानी |
घर अन्दर महराज, हाल होते  कुतियानी ||

"बच्चा बिकाऊ है"

ई. प्रदीप कुमार साहनी at भारतीय नारी  

 पगली है तो क्या हुआ, मांस देख कामांध ।
 अपने तीर बुलाय के, तीर साधता सान्ध |
तीर साधता सान्ध, बांधता जंजीरों से |
घायल तन मन प्राण, करे जालिम तीरों से |
गर्भवती हो जाय, ढूँढ़ता कुत्ता अगली |
दुष्ट मस्त निर्द्वन्द, करे उसका क्या पगली ||


टूटते परिवार, बिखरता समाज – विश्व परिवार दिवस पर कुछ विचार

मनोज कुमार at विचार - 58 minutes ago
संसाधन सा जानिये, संयुत कुल परिवार |
गाढ़े में ठाढ़े मिलें, बिना लिए आभार |

बिना लिए आभार, कृपा की करते वृष्टी |
दादा दादी देव, दुआ दे दुर्लभ दृष्टी |

सच्चे रिश्ते मुफ्त, हमेशा भला इरादा |
रखे सकल परिवार, सदा अक्षुण मर्यादा |

करो सती-गुणगान, मान लो उनका कहना-

पढ़ि-लिखि के भकुआ बने यार !

संतोष त्रिवेदी at बैसवारी baiswari - 42 minutes ago

बाइस पसेरी में बिका, भैया सारा धान |
रचो सुरक्षित बाइसी, करो सती-गुणगान |

करो सती-गुणगान, मान लो उनका कहना |
बाई ना चढ़ पाय, करो अब बंद उलहना |

अगर अकेला पाय, कहीं जो अधिक सताइस |
बैसवार से आय, धमकिहैं साले बाइस ||

कार्टून नासमझ, भिड़े इक कार्टून में -


कार्टून तो आप हैं जिन्हें कार्टून समझने की बुद्धि ही नहीं...

  ZEAL - 3 minutes ago

कार्टून में हैं रखे, नोट वोट के थाक |
जर-जमीन लाकर पड़े, है जमीर पर लाक |

है जमीर पर लाक , नाक हर जगह घुसेंड़ें |
बड़े बड़े चालाक, चलें लेकिन बन भेड़ें |

रविकर रक्षक कौन, जहर जब भरा खून में |
कार्टून नासमझ, भिड़े इक कार्टून में ||

होती क्या है टीके की दवा वैक्सीन ?

veerubhai at ram ram bhai - 47 minutes ago

टीका पर करते सटीक, टीका टिप्पण आप |
लोहा लोहे से कटे, कटे विकट संताप |

कटे विकट संताप, सूक्ष्म विश्लेषण करते |
नकारात्मक पक्ष, सावधानी  भी धरते |

टीका पर रख ध्यान, करे ना जीवन फीका |  
रविकर करे सचेत, समझ कर लेना टीका ||


"बन्दीघर में पाला जायेगा" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

  उच्चारण - 7 minutes ago
कहो कसाई को अब साईं,
वही गुसाईं  है भाई  |
जब कसाब साहब बन जाए,
होती सब बेकार दुहाई ||

आधा सच भी नहीं दिखाते -
सच कैसे मीडिया बताई |
चांदी के जूते खा-करके,
होती गुरुवर आज छपाई ||


Hindi Topics

मां के साथ हुए गैंग रेप का एकमात्र गवाह था, जिंदा जला डाला

 चिंटू जैसे केस नित, सहता रहा बिहार ।
होय दबंगों के घरे, हर रिश्ते की हार ।  

हर रिश्ते की हार, बहन बेटी पर आफत ।
केवल सेक्स विचार, छोड़ते रहे शराफत ।

ऊपर से छह इंच, नहीं अब बीच काट दो ।
बहुत बड़े यह मर्द, नपुंसक बीच बाँट दो ।।


बेटी,,,,,

dheerendra at काव्यान्जलि ... - 13 minutes ago
प्रस्तुति यह उत्कृष्ट है , रची 'धीर' गंभीर ।
फटें बिवाईं आपनी, तब जाने पर-पीर ।।

आधा सच कह देता रविकर, डाट-डैश में भरने का-


दशक का ब्लॉगर, एक और गड़बड़झाला

Blog ki khabren at Blog News - 14 minutes ago



चर्राया है शौक पुराना, महिमा मंडित करने का | 

इसकी टोपी उसके सर पर, उसकी अपने धरने का | 

टुकड़े टुकड़े में है दुनिया, इसको और कुतरने का | 

आधा सच कह देता रविकर, डाट-डैश में भरने का ||


गाँव

  अरुण कुमार निगम (हिंदी कवितायेँ)  
गाँव-राँव की बारीकी से,  वर्णन करते चले अरुण |
बाराहमासों के अलबेले, रंग ब्लॉग पर मले अरुण |

रहन-सहन संजीव कबड्डी, तीज और त्योहारों का-
जीव-जंतु मजदूर किसानों, पर लिखते हैं भले अरुण ||


कार्टून तो आप हैं जिन्हें कार्टून समझने की बुद्धि ही नहीं...

  ZEAL - 3 minutes ago

कार्टून में हैं रखे, नोट वोट के थाक |
जर-जमीन लाकर पड़े, है जमीर पर लाक |

है जमीर पर लाक , नाक हर जगह घुसेंड़ें |
बड़े बड़े चालाक, चलें लेकिन बन भेड़ें |

रविकर रक्षक कौन, जहर जब भरा खून में |
कार्टून नासमझ, भिड़े इक कार्टून में ||

होती क्या है टीके की दवा वैक्सीन ?

veerubhai at ram ram bhai - 47 minutes ago

टीका पर करते सटीक, टीका टिप्पण आप |
लोहा लोहे से कटे, कटे विकट संताप |

कटे विकट संताप, सूक्ष्म विश्लेषण करते |
नकारात्मक पक्ष, सावधानी  भी धरते |

टीका पर रख ध्यान, करे ना जीवन फीका |  
रविकर करे सचेत, समझ कर लेना टीका ||


"बन्दीघर में पाला जायेगा" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

  उच्चारण - 7 minutes ago
कहो कसाई को अब साईं,
वही गुसाईं  है भाई  |
जब कसाब साहब बन जाए,
होती सब बेकार दुहाई ||

आधा सच भी नहीं दिखाते -
सच कैसे मीडिया बताई |
चांदी के जूते खा-करके,
होती गुरुवर आज छपाई ||


Hindi Topics

मां के साथ हुए गैंग रेप का एकमात्र गवाह था, जिंदा जला डाला

 चिंटू जैसे केस नित, सहता रहा बिहार ।
होय दबंगों के घरे, हर रिश्ते की हार ।  

हर रिश्ते की हार, बहन बेटी पर आफत ।
केवल सेक्स विचार, छोड़ते रहे शराफत ।

ऊपर से छह इंच, नहीं अब बीच काट दो ।
बहुत बड़े यह मर्द, नपुंसक बीच बाँट दो ।।


सिर्फ नाम बदला है

बिल्ला चुहिया को खा जाये, चूहे बिल में छुपे दुबकते |
कहीं कभी भी वो आ जाये, चूहे केवल रहे सुबकते |

इन रंगा-बिल्लों को आखिर, सजा दिलाना होगा हमको -

घंटी नहीं बांधनी अबतो, गर्दन फंदा डाल निबटते  ||

Sunday, 13 May 2012

गांधी जी का शुद्ध चित्त, ठीक करे बीमार-

महामारी के समय की गई सेवा

मनोज कुमार at विचार

मिट्टी की पट्टी करे, जहाँ रोग उपचार |
गांधी जी का शुद्ध चित्त, ठीक करे बीमार |

ठीक करे बीमार, स्वयं भी रहे निरोगी |
उदाहरण ना अन्य, मिलें ना ऐसे योगी |

बड़ा भयंकर प्लेग, जहाँ गुम सिट्टी-पिट्टी |
गई व्यवस्था भाग, वहाँ बापू की मिट्टी ||
आशा जोगळेकर at स्व प्न रं जि ता

पुत्र दिवस

मैं माँ का अनमोल खिलौना ।
नन्हा मुन्हा प्यारा छौना ।
थपकी दे माथा सहलाती  
लोरी गाती दूध पिलाती 
सूखे में सरकाती जाती - 
भीगा माँ का रहे बिछौना । 
मैं माँ का अनमोल खिलौना ।।

महिलाओं के मानसिक तनाव से जुड़ा है उनका हृदय-रोग

कुमार राधारमण at स्वास्थ्य
जीवित रचनाएं रचें, संस्कार से साज ।
वर्ष बीस-पच्चीस में, निपटाएं सब काज ।

निपटाएं सब काज, फ्री होकर के बैंठी ।
मियाँ निखट्टू पास, रहें दिनभर वो ऐंठी ।

उनका टेंसन एक, मियां दिन मस्त बिताये ।
दिल बेहद मजबूत, सदा पति को हडकाए  ।। 


Saturday, 12 May 2012

रहे नहीं संदेह, गीत गा ले बंजारा-

किसको घर कहता है पगल्रे


बंजारा जारा गया, यायावर मर जाय |
अमर आत्मा उड़नछू, पञ्च तत्व बिलगाय | 

पञ्च तत्व बिलगाय, दिवारों ने भरमाया  |
गगन पवन छिति आग, नीर से बनती काया |

नश्वर है घर देह, ख़ुशी से भोगे कारा |
रहे नहीं संदेह, गीत गा ले बंजारा ||