Wednesday, 13 June 2012

जीती खुद के युद्ध, गरल भी खुद से पीती -

My Photo
दिव्या जीवन दिव्यतम, दो वर्षों का ब्लॉग ।
लोहा लेती लोक से, पिघलाई ना आग । 

पिघलाई ना आग, शर्त पे अपने जीती ।
जीती खुद के युद्ध, गरल भी खुद से पीती ।

लिखते रहो सटीक, देश हित रविकर हव्या ।
मानव का कल्याण, बधाई डाक्टर दिव्या ।। 

नहीं रहे मेहँदी हसन (चर्चा -910 )


श्रृद्धा-सुमन समर्पित सादर, गजलों के सम्राट को |
मेंहदी मोहक गजल गायकी, करती गुंजित घाट को  |

मुर्दे भी जिन्दा-दिल होते, सुनिए प्यारे पाठकों -
इक दिन तो सबको जाना है, छोड़ जगत के हाट को || 

"खरबूजों का मौसम आया" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

खरबूजे को देखकर, बदले रविकर रंग ।
पर पानी-पानी हुआ, बिन पानी है दंग।

बिन पानी है दंग, ढूंढता शीतल छाया ।
उत्तरांचल कोयल, कोयला इत गर्माया ।
 
करिए खुब आनंद, सदा किलकारी गूंजे ।
भेजो झोंके चंद, रंग बदले खरबूजे ।।


कुछ नहीं सीख पा रहे सुशील कुमार जोशी जी
 My Photo

 सिखा सिखाया मास्टर, नहीं सका कुछ सीख ।
रहा पिछड़ता रेस में, रही निकलती चीख ।

रही निकलती चीख, भीख में राय मिल रही ।
करिए  कुछ श्रीमान , पैर की जमीं हिल रही ।

दाई हॉकर कुकर, साथ किस्मत लिखवाया ।
करते क्यूँकर सफ़र,  नहीं क्यूँ सिखा सिखाया ।।



ल्यो आखिर हम भी घोषित रूप से कवि ...!

आज के 'जनसंदेश' में देखें !


कवि पूरे पागल हुवे, यही सही एहसास ।
घूरे के दिन बहुरते, रविकर के भी काश ।

रविकर के भी काश, हमें भी कहीं छपाओ ।
  बिगड़े अब ''ईमान'',  चलो अब "तो आ जाओ"।

बन जाता कवि भूत, जहाँ घर खाली घूरे ।
करके कर्म अभूत, करें कविवर दिन पूरे ।।




इक दिन तो सबको जाना है-

नहीं रहे मेहँदी हसन (चर्चा -910 )


श्रृद्धा-सुमन समर्पित सादर, गजलों के सम्राट को |
मेंहदी मोहक गजल गायकी, करती गुंजित घाट को  |

मुर्दे भी जिन्दा-दिल होते, सुनिए प्यारे पाठकों -
इक दिन तो सबको जाना है, छोड़ जगत के हाट को || 

"खरबूजों का मौसम आया" (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

खरबूजे को देखकर, बदले रविकर रंग ।
पर पानी-पानी हुआ, बिन पानी है दंग।

बिन पानी है दंग, ढूंढता शीतल छाया ।
उत्तरांचल कोयल, कोयला इत गर्माया ।
 
करिए खुब आनंद, सदा किलकारी गूंजे ।
भेजो झोंके चंद, रंग बदले खरबूजे ।।


कुछ नहीं सीख पा रहे सुशील कुमार जोशी जी
 My Photo

 सिखा सिखाया मास्टर, नहीं सका कुछ सीख ।
रहा पिछड़ता रेस में, रही निकलती चीख ।

रही निकलती चीख, भीख में राय मिल रही ।
करिए  कुछ श्रीमान , पैर की जमीं हिल रही ।

दाई हॉकर कुकर, साथ किस्मत लिखवाया ।
करते क्यूँकर सफ़र,  नहीं क्यूँ सिखा सिखाया ।।

My Photo
दिव्या जीवन दिव्यतम, दो वर्षों का ब्लॉग ।
लोहा लेती लोक से, पिघलाई ना आग । 

पिघलाई ना आग, शर्त पे अपने जीती ।
जीती खुद के युद्ध, गरल भी खुद से पीती ।

लिखते रहो सटीक, देश हित रविकर हव्या ।
मानव का कल्याण, बधाई डाक्टर दिव्या ।।

पुतली से रखते सटा, सब अपने जंजाल

बड़ा मदारी है वही,  जिसका इंगित मात्र   |
जीरो से हीरो करे, जीरो करे सुपात्र  |
जीरो करे सुपात्र , नचावै बन्दर सारे ।
भिक्षाटन का कर्म, घुमाए द्वारे द्वारे ।
परिकल्पन पर कलप, रोइये  बारी बारी ।
ब्लॉगर की यह झड़प, देखता बड़ा मदारी ।। 

बेटियाँ

Kailash Sharma  

जिम्मेदारी का वहन, करती बहन सटीक |
मौके पर मिलती खड़ी, बेटी सबसे नीक |
बेटी सबसे नीक, पिता की गुड़िया रानी |
चले पकड़ के लीक, बेटियां बड़ी सयानी |
रविकर का आशीष, बेटियाँ बढ़ें हमारी |
मातु-पिता जा चेत, समझ निज जिम्मेदारी ||

G.N.SHAW 

अपने गम में लिप्त सब,  दूजे का ना ख्याल |
पुतली से रखते सटा, सब अपने जंजाल |


सब अपने जंजाल, कोसते रहते सबको |
खुद की टेढ़ी चाल, उलाहन देते रब को |


डाक्टर घर वीरान, मिटे जीवन के सपने |
कर कर्तव्य महान, जलाता शव को अपने ||


हवा में झूमते लहलहाते वे परस्पर संवाद करते हैं


पौधे भी संवाद में, रत रहते दिन रात |
गेहूं जौ मिलते गले, खटखटात जड़ जात |

Tuesday, 12 June 2012

जौ-जौ आगर ब्लॉग, बड़े सब रत्ती-रत्ती-

कार्टून :- आप इनमें से कौन से वाले ब्‍लॉगर हैं ?


आपत्ती पर जील की, इक फोटो दी डाल ।
तैंतिस प्रतिशत कीजिए, करिए नहीं बवाल ।

करिए नहीं बवाल, बड़ी संख्या है भाई ।
घोटूं मुँह में राल, नजर रविकर ललचाई ।

जौ-जौ आगर ब्लॉग, बड़े सब रत्ती-रत्ती ।
पुरस्कार पा जाय, उन्हें फिर क्या आपत्ती ??



ललचाय रही लुच्ची लीची, मन सबका भरमाये ।
प्राची प्रांजल को बाबा जी, लाकर खूब खिलाये ।|
देहरादून उत्तरांचल की, लीची लेकिन खट्टी- 
यह रविकर धनबाद बसा है, कैसे लीची खाए ??

संतोष त्रिवेदी
संतोष त्रिवेदी updated his status: "हमने जब भी सोचा,बुरा सोचा, उसने जब भी नोचा,सही नोचा ! (निर्मल-हास्य)"
रविकर पोचा जब भी सोचा, बुरा  बुरा ही सोचा |
मन का बागी बिना बिचारे, खाँख खाँख कर कोंचा |
दर्द मर्द का बाहर आया, बहा रक्त का दरिया -
आँखें विस्फारित सजनी की, जगह जगह से नोचा ||


मास्‍साब शोर बहुत मचाते हैं
बड़े नवाबों ने किया, बढ़िया और जुगाड़ ।
रोटी पूरी खा रहे, चिकन का कुर्ता झाड़ ।।

Monday, 11 June 2012

आज तलक अवकाश रहा-

लौटा बुद्धू घर को आया, लम्बा बहुत प्रवास रहा |
स्नेह-सिक्त पवनों के झोंके, अभिनव बेहद ख़ास रहा |

सुबह सुबह आकर बैठा हूँ, भीषण गर्मी अकुलाये -
कल से नियमित फिर आऊँगा, आज तलक अवकाश रहा ||

चिरकुट-चूहों से बचाओ !

संतोष त्रिवेदी
चिरकुट चूहों की हरकत पर, "चाची"  का *चूँचरा सुना ।
*बहाना/ विरोध 
आज तलक क्या सफ़ेद हाथी, गन्ना खाकर मरा सुना ??

आज अन्न पर प्रेक्टिस करते, कल अन्ना को धरा सुना ।
  
जनता से सत्ता ना डरती, ज्ञापन से क्या डरा सुना ?? 




Friday, 8 June 2012

पाय पुराने ब्लॉग, करो उनकी भी चर्चा

"चर्चा मंच का प्रवेशांक और कुछ अद्यतन लिंक" (चर्चा मंच-904)



चर्चा की चर्चा चली, प्रस्तुत पोस्ट पुरान |
मई माह से छप रही, समझें नहीं सयान |
समझे नहीं सयान, बेस्ट चर्चाएँ शामिल |
आये कई बयान, असहमत पाठक बेदिल |
मगर पुरानी पोस्ट, पढो रविकर बिन खर्चा |
पाय पुराने ब्लॉग, करो उनकी भी चर्चा ||
 

Friday, 1 June 2012

लगे गुरु को ठण्ड, अलावी बने सहारा -



क्वचिदन्यतोSपि...


चेले चैले हो रहे, ले मुगदर का रूप |
दोनों हाथों भांजते, पर सम्बन्ध अनूप | 

पर सम्बन्ध अनूप, परसु से भय ना लागे |
त्यागा जब से कूप, गोलियां भर भर दागे |

चेला यह उद्दंड, गुरू को अतिशय प्यारा |
लगे गुरु को ठण्ड, अलावी बने सहारा |




हमको भी पुस्तक मिली, जय जय मेरे गीत |
एक एक प्रस्तुति पढ़ी, जागी प्रीत-प्रतीत |


जागी प्रीत-प्रतीत, मुबारक होवे भैया |
रविकर प्रचलित रीत, भाव की लेत बलैया |


हर्षित मन-अरविन्द, पटल-मानस पर चमको |
बस्तर वाले अनिल, विषय भय भाया हमको ||






“रूप” न ऐसा हमको भाता 

(डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')



सकल जगत जल जल जला,
 बदन-जल जला जाय |

जीव जंतु जंगल जकड, 
जीवन दिया जलाय ||