Sunday, 5 August 2012

मित्र सेक्स विपरीत गर, रखो हमेशा ख्याल-रविकर

1
टाँय-टाँय फिस फ्रेड शिप, टैटेनिक दो टूक |
अहम्-शिला से बर्फ की, टकराए हो चूक |

टकराए हो चूक, हूक हिरदय में उठती |
रह जाये गर मूक, सदा मन ही मन कुढती |


इसीलिए हों रोज, सभी विषयों पर चर्चे |
गलती अपनी खोज, गाँठ पड़ जाय अगरचे ||
 


2
मित्र सेक्स विपरीत गर, रखो हमेशा ख्याल |
बनों भेड़िया न कभी, नहीं बनो वह व्याल |

 
नहीं बनो वह व्याल, जहर-जीवन का पी लो |
हो अटूट विश्वास, मित्र बन जीवन जी लो |

 
एक घरी का स्वार्थ, घरौंदा नहीं उजाड़ो |
बृहन्नला बन पार्थ, वहां मौका मत ताड़ो ||



3

  फ्रेंड बड़ा सा शिप लिए, रहे सुरक्षित खेय |
चलें नहीं पर शीप सा, यही ट्रेंड है गेय |



यही ट्रेंड है गेय, बिलासी बुद्धि नाखुश |
गलत राह पर जाय, लगाए रविकर अंकुश |



दुःख सुख का नित साथ, संयमित स्नेही भाषा |
एक जान दो देह, यही है फ्रेंड-पिपासा  ||

खुदा की इबादत क्यों करना ?


कुछ जुगाड़ कर दो प्रभू, होवे बेडा पार |
नेता से मंत्री बनू, पैदल को दे कार |



पैदल को दे कार, खजाना सदा बढ़ाना |
कर दे मेरा काम, चढ़ावा पूरा माना |



ढकोसले ये छोड़, नित्य आभार प्रगट कर |
पाया प्रभू अपार, स्वार्थ अब छोडो रविकर ||

"मधुर रक्त को, कौन राक्षस चाट रहा?" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' का एक गीत)

काग़ज़ की नाव
 करे करिश्मा कपटमय, काबिल कृपण कृपाण ।
शिरोधार्य आदेश सब, जाहिल काहिल राड़ |


जाहिल काहिल राड़, नहीं सुख देखा जाता |
कर समाज दो फाड़, शान्ति-सौहार्द मिटाता |


दु:शासन का काम, घसीटे द्रुपद-सुता को |
ताम-झाम अपमान, हवा भर जीवन फांको ||

संयुक्त-राष्ट्र चले जाओ जी !

santosh trivedi 
खाली आंतें न सहें, गुदगुदाय न पेट |
डरिये मत कानून से, झापड़ एक लपेट |


झापड़ एक लपेट, हंसाना भूल सयाना |
कम करवाए रेट, खिलाये सस्ता दाना |


है पापी यह घोर, चोर सा सकल कबीना |
करके यह जोकरी, चैन जनता का छीना || 

Saturday, 4 August 2012

पर्वत करने लगे ईर्ष्या, देख पेड़ की बढ़ी उंचाई-रविकर

फ्रेंड बड़ा सा शिप लिए, रहे सुरक्षित खेय |
चलें नहीं पर शीप सा, यही ट्रेंड है गेय |
यही ट्रेंड है गेय, बिलासी बुद्धि नाखुश |
गलत राह पर जाय, लगाए रविकर अंकुश |
दुःख सुख का नित साथ, संयमित स्नेही भाषा |
एक जान दो देह, यही है फ्रेंड-पिपासा  ||

 
उम्मीद से है दरख़्त अब

My Photo

संध्या आर्या

आज जड़ों को ट्रीटमेंट की, बड़ी जरुरत है भाई |
पर्वत करने लगे ईर्ष्या , देख पेड़ की बढ़ी उंचाई |
गहराई में जड़े जा घुसीं, बहुतों को यह रास न आया |
करे दिखावा ढोंगी सारे, चाट रहे दीमक की नाईं ||


भ्रम
जो मेरा मन कहे

यशवन्त माथुर (Yashwant Mathur)

 झूठ-सांच की आग में, झुलसे अंतर रोज |
किन्तु हकीकत न सके, नादाँ अब तक खोज |

नादाँ अब तक खोज, बड़े वादे दावे थे |
राष्ट्र-भक्ति के गीत, सुरों में खुब गावे थे |

दृष्टि-दोष दम फूल, झूल रस्ते में जाते |
भूले सही उसूल, गलत अनुसरण कराते ||

काजल कुमार के कार्टून
कार्टून :- चाय के प्‍याले में तूफ़ान


 कुलबुलाय कीड़ा-कपट, बेईमान इंसान ।
झूठ स्वयं से बोल के, छोड़ हटे मैदान |

छोड़ हटे मैदान, डटे थे बड़े शान से |
बार बार आमरण, निकाले खड्ग म्यान से |

अनशन अब बदनाम, महात्मा गांधी अन्ना |
खड्ग सिंह विश्वास, टूटता मिटी तमन्ना |



भगत सिंह अशफाकुल्ला,  बापू जैसी कहाँ आत्मा |
आँख मूंद कर पीछे लाखों, आन्दोलन का किन्तु खात्मा |

आशावादी जन गन सारा, लेकिन नेता नहीं भरोसा |
जीना हरदिन कठिन हो रहा, खड़ा झूठ का उच्च आसमाँ ||

 
अख़बार

मेरा फोटो

मुकेश कुमार सिन्हा

 असहनीय बंदिशें सही हैं,
जुल्मों की इंतिहा हुई है |
सदियों से अपमान-ताड़ना,
कडुवे-कडुवे घूँट गटकती |
 
नारी जागी-मिला समर्थन,
आज मीडिया भी व्यापारी -
खबर मसाले दार बना के,
चटकारे ले खूब कही है ||



बन्दर मोर हिरन चमगीदढ़, 
मैना सारस तितली रानी |
हरा-भरा यह उदय शहर है, 

सरल-चित्र की मूक बयानी |
फूल पत्तियों काँटों की भी,

 रानी के संग बनी कहानी |
फोटोग्राफर साधुवाद है,

 दाद दे रही रविकर वाणी ||

खेल में अमेरिकी गुंडागर्दी

 
बाक्सिंग बाउट का रिजल्ट, हो विकास की हार |
ओबामा तू मित्र कस, भारत से कस प्यार ?

भारत से कस प्यार, सैकड़ों मेडल तेरे |
कैसे पूरूं चार, फैसले बदले मेरे |

एमेच्योर यह संघ, करे हर दिन मनमानी |
खारिज करे अपील, सुने न राम कहानी || 
(2)
हिंदी चीनी फिर हुवे, भाई भाई राम |
कांस्य-पदक के खेल में, प्लेयर हो नाकाम |

प्लेयर हो नाकाम, जिताती है भारत को |
अमरीका उद्दंड, यहाँ जितना भी बक्को |

मनमानी का राज, राज सभी खेलों में |
अंधा है कानून, अकड़ भरता चेलों में ||

ब्वायज हैविंग आल फ़न, दें हम खेला भाड़-रविकर

 (प्रवीण पाण्डेय)
न दैन्यं न पलायनम्

क्या प्रवाह क्या भाव अनोखे, क्या शब्दों का मेला है |
करूँ कहे मन, दिल न माने, सचमुच बड़ा झमेला है |
बूंद लम्बवत चली तरंगे,  रिमझिम रिमझिम रेला है |
चले जिन्दगी इसी तरह से, रविकर ठेलिम-ठेला है ||


न्यायकारी की भेद दृष्टि

प्रतुल वशिष्ठ
दर्शन-प्राशन
 (1)
सदा सर्वदा वन्दना, ईश्वर को मत कोस |
महिमामंडित प्रभु नए, इन पर कर अफ़सोस |

इन पर कर अफ़सोस, बना धंधा जादूगर |
धर्म-दंड का जोर, चमत्कारों का आदर |

रहे ऐश्वर्य भोग, लोक-हित नहीं सूझता |
ये आकर्षक ढोंग, भक्त क्यूँ नहीं बूझता ??

(2)
 वर्षा होती एक सी, उर्वर लेती सोख |
ऊसर सर सर दे बहा, रहती बंजर कोख |

रहती बंजर कोख, कर्म कुछ अच्छे कर ले |
बड़ा हृदय-विस्तार, गढ़न गढ़ करके भर ले |

कोमल-आर्द्र स्वभाव, उगेंगे अंकुर प्यारे |
मत चल हरदम दांव, सही कर रखो किनारे ||

दोस्‍त के इन शब्‍दों में .....

सदा
SADA  

मुश्किल में, दिल में मिले, बढ़े आत्म-विश्वास |
कंटक-पथ पर बढ़ चले, साथ मिले जो ख़ास |


साथ मिले जो ख़ास, रास हरदम आता है |
मात्र साथ एहसास, हमें रविकर भाता है |


जीवन इक संघर्ष, हमेशा विजय कामना |
बढ़ता मित्र सहर्ष, हाथ तू "सदा" थामना ||

फ़ुरसत में ... चिठियाना-टिपियाना चैट

मनोज कुमार
मनोज

क ख ग से कर गजब, पूरा पाठ पढाय |
चिठियाना-टिपिया दिए, नहीं अलाय-बलाय |


नहीं अलाय-बलाय, बड़े लेखक चालू हैं |
चार जगह पर चुस्त, शेष पर बस टालू हैं|


रविकर का अंदाज, यहाँ आधे से ज्यादा |
करते हैं व्यापार, टिप्पणी की मर या दा ||

ये मुक्ति का नया गीत है ...दारू के साथ .आज इनके माता-पिता गर्व से भर उठे होंगे और कहेंगी हमारी बच्चियां भी पुरुषों से पीछे नहीं है. हम भी प्रोग्रेसिव हैं. अरे, क्या लडके ही खुले आम दारू पीयेंगे? लडकिया बेचारी इस शौक से क्यों वंचित रहें? ये भारत नहीं, नए इंडिया की लडकियां है. इस दृश्य का जश्न मानना ही चाहिए...ये लडकियां मुक्ति-दूत हैं इनका सम्मान करो भाई. शर्मसार होने की ज़रुरत नहीं. ऐसा करके हम अपने को पिछड़ा, गंवार साबित करेंगे.
कोल्ड-ड्रिक्स सा पी रहे, मत यूँ आँखें फाड़ |
ब्वायज हैविंग आल फ़न, दें हम खेला भाड़ |

दें हम खेला भाड़, करेंगे सब मन चाहा |
झूमें अब दिन-रात, वाह क्या मस्ती आहा |

ऐ रविकर नादान, नहीं हम कद्दू चाक़ू |
जाए चक्कू टूट, सुनो अस्मत के डाकू ||

Friday, 3 August 2012

भारत से कस प्यार, सैकड़ों मेडल तेरे-


बाक्सिंग बाउट का रिजल्ट, हो विकास की हार |
ओबामा तू मित्र कस, भारत से कस प्यार ?


भारत से कस प्यार, सैकड़ों मेडल तेरे |
कैसे पूरूं चार, फैसले बदले मेरे |


एमेच्योर यह संघ, करे हर दिन मनमानी |
खारिज करे अपील, सुने न राम कहानी ||

उम्मीद का दिया

Dr.Ashutosh Mishra "Ashu"
My Unveil Emotions

उम्मीदों का दिया जब, धरे कलेजा जार |
डाक्टर साहब बोलिए, है क्या फिर उपचार |


है क्या फिर उपचार, लगन से गढ़ते बाती |
अपना तेल जलाय, आस की लौ धधकाती |


विश्वासी का घात, नहीं अब उद्धव जैसा |
पराक्रमी थे कृष्ण, कंस को मारा कैसा ||

इकसठ सठ सेठा भये, इक सठ आये और |
वा-सठ सड़-सठ गिन रहे, लेकिन करिए गौर |



लेकिन करिए गौर, चौर की चर्चा चालू |
किस के सिर पर मौर, दौर चालू जब टालू |



लाखों भरे विभेद, चुनौती बहुत बड़ी है |
दुर्जन रहे खरेद, व्यवस्था सड़ी पड़ी है ||

"बचपन अधूरा सही...बेचारा नही...." (चर्चा मंच-९६१)

चर्चाओं का गर्म है, भैया अब बाजार |
ओलम्पिक में हो रही, रोज फटाफट हार |



रोज फटाफट हार, हार जंतर-मंतर में |
असम पुणे बाजार, भरा भय खुब अंतर में |



कांग्रेस की जीत, जरा ओलम्पिक जाओ |
दिग्गी राहुल कपिल, गोल्ड मेडल ले आओ ||

छाया सन्नाटा अटल, तम्बू-टेंट उखार -

 

"बाहर कर लिया /अब अंदर जायेंगे "


माथा भन्नाता विकट, हजम करारी हार |
छाया सन्नाटा अटल, तम्बू-टेंट उखार | 

तम्बू-टेंट उखार, खार खाए थी सत्ता |
हफ़्तों का उपवास, हिला न कोई पत्ता |

कांगरेस की जीत, निरंकुश उसे बनाए |
राजनीति की दौड़, अगर अन्ना लगवाये ||

कुलबुलाय कीड़ा-कपट, बेईमान इंसान ।
झूठ स्वयं से बोल के, छोड़ हटे मैदान |  

छोड़ हटे मैदान, डटे थे बड़े शान से |
बार बार आमरण, निकाले खड्ग म्यान से |

अनशन अब बदनाम, महात्मा गांधी अन्ना |
खड्ग सिंह विश्वास, टूटता मिटी तमन्ना ||

ZEAL  

राष्ट्र कार्य करने चले, किन्तु मृत्यु भय साथ |
लगा नहीं सकते गले, फिर ओखल क्यूँ माथ ?


फिर ओखल क्यूँ माथ, माथ पर हम बैठाए |
देते पूरा साथ, हाथ हर समय बढाए |


आन्दोलन की मौत, निराशा घर घर छाई |
लोकपाल की करें, आज सब पूर्ण विदाई ||



Thursday, 2 August 2012

वोटर भकुवा क्या करे, वोटर जाति-परस्त -

हिसाब मांगने लगो खुद से !!!

सदा 
SADA -
पढ़िए तो आराम से, जीवन पुस्तक आज |
पृष्ठों की कुल क्लिष्टता, खुलते सारे राज |

खुलते सारे राज, बड़ा आडम्बर भारी |
रख अपने पर नाज, छोड़ के जाग खुमारी |

मंथन कर के आप, नित्य आगे को बढिए |
अपना तप्त-प्रताप, सीढियां खटखट चढिये ||


कविता :बल्ले बल्ले है सरकार कविता :बल्ले बल्ले है सरकार

वोटर भकुवा क्या करे, वोटर जाति-परस्त ।
बिरादरी को वोट दे, हो जाता है मस्त ।

हो जाता है मस्त, पार्टी मुखिया अपना ।
या फिर कंडीडेट, जाति का देखे सपना ।

चले लीक को छोड़, हिकारत भरी निगाहें ।
इसीलिए हैं कठिन, यहाँ सत्ता की राहें ।।
 

राहुल की खातिर करे, रस्ता अन्ना टीम ।
टीम-टाम होता ख़तम, जागे नीम हकीम ।

जागे नीम-हकीम,  दवा भ्रष्टों को दे दी ।
पॉलिटिक्स की थीम, जलाए लंका भेदी ।

ग्यारह प्रतिशत वोट, काट कर अन्ना शातिर ।
एन डी ए को चोट, लगाएं राहुल खातिर ।।


गिरगिटान कश्मीर पर, दिखलाये निज रंग ।
देखो अन्ना टीम का, बदला बदला  ढंग । 

बदला बदला ढंग, चुकाया बढ़िया बदला ।

चोला बदले छद्म,  बना के सबको पगला ।

भाजप राजद शरद, सपा तृण-मूल खलेगा ।

बासठ शठ दल खड़े, अब तिर-शठ भी छलेगा ।

यादव-मुस्लिम की सपा, धता रही बतलाय ।
कहे राम गोपाल जी, अन्ना टीम जताय।

अन्ना टीम जताय, जमानत बच न पाए ।
अपना कंडीडेट, अगर अन्ना लडवाए |

किन्तु सफा इक बात,  वोट अच्छा वह काटे |
बड़े विपक्षी वोट, यहाँ कांग्रेस हित बांटे ||

नारद का ही हाथ है, यह पूना विस्फोट-रविकर



हैपी रमजान शिंद जी,

कमल कुमार सिंह (नारद ) at नारद
नारद का ही हाथ है, यह पूना विस्फोट ।
इक दिन पहले था लिखा, शिंदे पर इक पोस्ट ।

शिंदे पर इक पोस्ट , कमल है भाजप वाला ।
सिंह नाम का काम, कराये दंगा काला ।

जांच असम की करो, हाथ नारद का निकले ।
ए टी एस ध्यान धरो, बर्फ सेक्युलर न पिघले ।।


मोहन भागवत अनशन पर क्यो नही ?

अरुण सी दवे 
छन्ना सेक्युलर छानता, पयलट आजम खान ।
मोहन मोदी का नहीं, प्यारे हिन्दुस्तान ।

प्यारे हिन्दुस्तान, भले मानुष सब चंगे ।
करते सेक्युलर मौज,  असम के खूनी दंगे ।

मोहन अनशन करे, छोड़ अन्ना को रविकर ।
असमी हिन्दू मरे, छानता छन्ना सेक्युलर ।।

बचके भैया डब्लू मैं मिनरल वाटर हूँ (स्वास्थ्य दिवस पर विशेष)



विज्ञापन के दौर में, टूथ पेस्ट में नमक ।
साबुन में निम्बू पड़ा, बढ़ा  रहा है चमक ।

बढ़ा रहा है चमक , कैल्शियम खूब खिलाओ ।
चाहे जितना शुद्ध, दूध तुम लेकर आओ ।

ढकोसले हैं ढेर, शेर पर सवा शेर हैं ।
उपभोक्ता को घेर, नगर में खुब अंधेर है  ।।


दर्द , दवा और दुवाएँ एक भँवर

G.N.SHAW 
 BALAJI 

श्री राम के स्वास्थ्य का, प्रभु जी रक्खें ख्याल ।
कठिन परीक्षा ले रहे, कठिन जाल जंजाल ।

कठिन जाल जंजाल, आस्था बढती जाए ।
कर्म करे इंसान, वांछित फल भी पाए ।

धीरज संकट काल, भक्त गन जो  धरते हैं ।
साईं सारे कष्ट, स्वयं से ही हरते हैं ।।