Saturday, 7 June 2014

जन गण में हो खौफ, देश कुछ बिगड़े ऐसे-

कैसे होव दुर्दशा, कैसे होव मौत । 
आशंका होवे सही, विभीषिका तू न्यौत । 

विभीषिका तू न्यौत, करा दे भारी दंगा । 
नहिं मोदी सरकार, नहीं इतराय तिरंगा । 

जन गण में हो खौफ, देश कुछ बिगड़े ऐसे । 
मैं हो जाऊं सत्य, नाम मेरा हो कैसे ॥ 

Thursday, 5 June 2014

वह संवेदनशील, पराये अपने जाने-

दासी सा बर्ताव भी, नहीं दिलाता ताव |
किन्तु उपेक्षा से मिलें, असहनीय से घाव |

असहनीय से घाव, उदासी झट पहचाने |
वह संवेदनशील, पराये अपने जाने |

मकु आकर्षण प्यार, लगे उसको आभासी । 
लेकिन लेती ताड़, उपेक्षा और उदासी ॥ 

Wednesday, 4 June 2014

रविकर मीठा बोल, नित्य धोखा दे जाता-

गुस्सा आता है जिन्हें, उनको सच्चा मान |
झूठे लेकर घूमते,  मुखड़े पर मुस्कान |

मुखड़े पर मुस्कान, चार सौ बीसी करते |
मुख में रहते राम, बगल में छूरी धरते |

रविकर मीठा बोल, नित्य धोखा दे जाता |
वह तो है अतिधूर्त, उसे कब गुस्सा आता -

Friday, 18 April 2014

रविकर पीठासीन, देह में मची खलबली-

बोकारो में बम फटे, लोकतंत्र पर घाव |
गिरीडीह में पर हुवे, अच्छे भले चुनाव |

अच्छे भले चुनाव, करें उत्पात नक्सली |
रविकर पीठासीन, देह में मची खलबली |

साठ फीसदी पोल, शक्ति मतदाता झोंका |
खा बैलट के बुलट, मरेगा नक्सल-बोका ||

Thursday, 20 March 2014

जाति-धर्म पर वोट, बुद्धि-बल हवा-हवाई

हवा हवाई योजना, हवा हवाई बात |
भूला सारी मुश्किलें, यह मानुष बदजात |

यह मानुष बदजात, चुनावी बेला आई |
भूला भ्रष्टाचार, भूल बैठा मँहगाई |

हुआ नशे में चूर, कुँआ देखे ना खाईं | 
जाति-धर्म पर वोट, बुद्धि-बल हवा-हवाई ||

Thursday, 13 March 2014

झाड़ू झूमे अर्श पर, पंजे में लहराय-

होली की शुभकामनायें- रविकर प्रवास पर 
झाड़ू झूमे अर्श पर, पंजे में लहराय |
लेकिन कूड़ा फर्श पर, कैसे बाहर जाय-

कैसे बाहर जाय, डाल दे पानी इसपर |
पड़ा पड़ा सड़ जाय, होय कीचड़ सा सड़कर |

कीचड़ में फिर कमल, कमल लक्ष्मी पग चूमे |
पवन चले उनचास, मास दो झाड़ू झूमे ||

Tuesday, 4 March 2014

करे 'करेला' रैलियां, दूर करे मधु'मेह

करे 'करेला' रैलियां, दूर करे मधु'मेह |
 देख-दाख मत खा'मियाँ, चढ़े हरेरी देह |

चढ़े हरेरी देह, चीख मत चीकू केला | 
छोड़ो आलू 'आम', 'हाथ' का छोड़ झमेला |

जिमीकंद, अंगूर, शरीफा, मीठा अखरे |
बनो करेला भक्त, छोड़ के मुर्गी-बकरे ||