Thursday, 1 August 2019

विधाता छन्द


हुआ #नाकाम बन्दा तो, करे वह #इश्क की पूजा।
बदलकर नाम अपना वह रखे उपनाम ही दूजा।
गजल गाता, घुमक्कड़ बन, सदा दारू पिये उम्दा-
#मुकम्मल #इश्क फेरे में, रहे हर वक्त मुँह सूजा।।

Monday, 8 July 2019

सुगर बढा तो बढ़ गया, रविकर अंतरद्वंद-

सुगर बढा तो बढ़ गया, रविकर अंतरद्वंद।
मीठा खाना ही नहीं, अपितु बोलना बन्द।।

बेवकूफ वाचाल है, समझदार हैं मौन।
उस संस्था परिवार को, बचा सके फिर कौन।।

वृद्धावस्था का नहीं, सही सहारा पूत।
सही सहारा तो बहू, दे सुख-शांति अकूत।।

अगर शिकायत एक से, करिये वार्तालाप।
किन्तु कई से है अगर, सुधर जाइये आप।।

नहीं बिछाते बल्कि वे, रहे बड़प्पन ओढ़।
अगर बिछाते तो कभी, उन्हें न होता कोढ़।।

दो मंजिल का चढ़ गया, उस छत पर सामान।
जिसे उच्चता का रहा, कल तक बड़ा गुमान।।

सुगर बढा तो बढ़ गया, रविकर अंतरद्वंद।
मीठा खाना ही नहीं, अपितु बोलना बन्द।।

बेवकूफ वाचाल है, समझदार हैं मौन।
उस संस्था परिवार को, बचा सके फिर कौन।।

वृद्धावस्था का नहीं, सही सहारा पूत।
सही सहारा तो बहू, दे सुख-शांति अकूत।।

अगर शिकायत एक से, करिये वार्तालाप।
किन्तु कई से है अगर, सुधर जाइये आप।।

नहीं बिछाते बल्कि वे, रहे बड़प्पन ओढ़।
अगर बिछाते तो कभी, उन्हें न होता कोढ़।।

दो मंजिल का चढ़ गया, उस छत पर सामान।
जिसे उच्चता का रहा, कल तक बड़ा गुमान।।

जब दिमाग-वाला मनुज, दिल मे करे प्रवेश।
हो खराब तब, जिंदगी, दे भर-जीवन क्लेश।।

वास्तु-दोष से मुक्त घर, ले रविकर पहचान।
हर कोने हर कक्ष में, जब नेटवर्क समान।।

प्यार एकतरफा जहाँ, पुष्पित होती चाह।
दोतरफे का हश्र तो, रविकर केवल व्याह।

नानी के घर ही नहीं, छुट्टी किया व्यतीत।
दादी के घर भी गया, तोड़ पुरातन रीत।।

पैसों में गर्मी बहुत, रही जमाती धाक।
रविकर रिश्तों को यही, करे जलाकर खाक।।

कूलर में कितने घड़े, डाल रहे जल आप।
सींचे होते पेड़ यदि, कभी न बढ़ता ताप।।

अजब मुहब्बत का गणित, दो से घटता एक।
बचे मात्र तब शून्य ही, हैं दृष्टांत अनेक।।।
हो खराब तब, जिंदगी, दे भर-जीवन क्लेश।।

वास्तु-दोष से मुक्त घर, ले रविकर पहचान।
हर कोने हर कक्ष में, जब नेटवर्क समान।।

प्यार एकतरफा जहाँ, पुष्पित होती चाह।
दोतरफे का हश्र तो, रविकर केवल व्याह।

नानी के घर ही नहीं, छुट्टी किया व्यतीत।
दादी के घर भी गया, तोड़ पुरातन रीत।।

पैसों में गर्मी बहुत, रही जमाती धाक।
रविकर रिश्तों को यही, करे जलाकर खाक।।

कूलर में कितने घड़े, डाल रहे जल आप।
सींचे होते पेड़ यदि, कभी न बढ़ता ताप।।

अजब मुहब्बत का गणित, दो से घटता एक।
बचे मात्र तब शून्य ही, हैं दृष्टांत अनेक।।

Wednesday, 19 June 2019

पैसों में गर्मी बहुत, रही जमाती धाक


नानी के घर ही नहीं, छुट्टी किया व्यतीत।
दादी के घर भी गया, तोड़ पुरातन रीत।।

प्यार एकतरफा जहाँ, पुष्पित होती चाह।
दोतरफे का हश्र तो, रविकर केवल व्याह।।😊

सदियों से रविकर बड़े, रहे बड़प्पन ओढ़।
अगर बिछाते तो कभी, उन्हें न होता कोढ़।।

हर साया घोषित करे, खुद को असली राम।
इंतजार रविकर करे, ताकि खत्म हो घाम।।

उतावलेपन पर लगा, अपने-आप लगाम।
सुबह-सुबह क्यों ला रहा, रविकर मादक शाम।।

पैसों में गर्मी बहुत, रही जमाती धाक।
रविकर रिश्तों को यही, करे जलाकर खाक।।

कूलर में कितने घड़े, डाल रहे जल आप।
सींचे होते पेड़ यदि, कभी न बढ़ता ताप।।


अजब मुहब्बत का गणित, दो से घटता एक।
बचे मात्र तब शून्य ही, हैं दृष्टांत अनेक।।

गलतफहमियों के भरे, किस्से कई हजार।
सोच यही हर ईंट की, मुझपर टिकी दिवार।।

चेहरे से करते प्रथम, रविकर परिचय प्राप्त।
वाणी कर्म विचार से, करते उसे समाप्त।।

सुनी न जाती चीख भी, ऐसा जब परिवेश।
व्यर्थ सीख साखी सहित, रविकर हर उपदेश।।
प्रियतम के मुस्कान की, देती कीमत बोल।
पर आँसू के मूल्य पर, करती टालमटोल ||

मुर्दे से बदतर दिखा, जीवन जोश-विहीन।
जो जीवन मदहोश वो, अंधे से भी दीन।।

मत पालो खुद शत्रुता, पा लो उच्चस्थान।
शत्रु मिलें खैरात में, हों पूरे अरमान।।

रविकर प्रायः गिफ्ट में, देता अपना वक्त।
वक्त नहीं, जीवन अपितु, करता सतत विभक्त।।

जिसके तन-मन से कभी, पा न सका वह पार |
चाहे उसकी रूह से, करना साक्षात्कार ||


😊😊
हाय- हाय री नौकरी, बिडम्बना भरपूर।
अपने घर जाना, करें, अब दूजे मंजूर।।

देह-पर्स में श्वांस-धन, दोनो करे गुमान।
दोनों किन्तु उधार के, सका न रविकर जान।।



Wednesday, 21 November 2018

ग़ज़ल


अॉफिस समय से आ गया, आखिर खुशी का मामला।
दिनभर लतीफे, मौज-मस्ती, चाय-पानी भी चला।

हँसते हुए रविकर प्रफुल्लित, एक दिन लौटा मगर
कारण बताते रात बीती, पर न टल पाई बला।

रहते हुए मेरे भला, कैसे प्रफुल्लित हो रहे
है कौन जिसने दी खुशी पति हो रहा क्यों बावला।

पत्नी परेशां प्यार से पुचकार कारण पूछती।
तब फूँक कर पति छाछ पीता, दूध से जो कल जला।

हर काम बाखूबी करो, हँसते-हँसाते नित रहो
रोनी-शकल गरदन-झुका, चालाक पति अब घर चला।।

है बेमुरौव्वत यह जगत।
करना भरोसा आप मत।

देता रहा प्रवचन मगर
था ताक में बगुला-भगत।

आकाश कुसुमों की ललक-
पर छू न पाता एक छत।

आया चुनावी साल तो
वादे करे वह अनवरत।

बेसब्र रविकर घूमता
गिनता नखत पाया न खत।।

मिलते रहे हर दिन मगर जाना नहीं।
जाना अगरचे छोड़ कर जाना नहीं।

नाराज होकर मुँह फुलाकर तुम रहो-
मैं तो तुम्हारे पास, घर जाना नहीं।।

पेट्रोल मँहगा हो रहा हर दिन मगर
यह कार मेरी छोड़कर जाना नहीं।

बैठो जरा सा पास मेरे ऐ प्रिया
जब गाँव जाना तो शहर जाना नहीं।

वातावरण पूरा चुनावी हो गया
मतदान कर रविकर पसर जाना नहीं।

सियासत हो रही भारी, सिया सतनाम् जपती है।
तिरस्कारे दशानन को,नही डरती सिहरती है।।

भरोसा राम-लक्ष्मण पर, भरोसा रीछ वानर पर
उन्ही के इस भरोसे से, स्वयं से युद्ध लड़ती है।।

मनोबल तोड़ रावण का, जलाया माह भर पहले-
जली सम्पूर्ण लंका पर, बुराई जोश भरती है।

जलेगा शर्तिया रावण, सवा सौ सुत दफन होंगे
मिटेगा सुपनखा का वंश, जिससे त्रस्त धरती है।

उठो सुग्रीव अंगद नील नल हनुमान सेनापति
जिताओ धर्म को फिर से धरा आह्वान करती है।

दशानन था बलात्कारी, उसे ज्ञानी बताओ मत।
नहीं था संयमी, पंडित प्रशंसा व्यर्थ गाओ मत।

किया था छेड़खानी भी गवाही वेदवति देती
नकारो मत प्रमाणों को उसे नायक बनाओ मत।

किया अपनी बहू का रेप, रंभा नाम था जिसका
उसे कहकर सदाचारी, गुनाहों को छुपाओ मत।

छुवेगा नारि सहमति बिन, मरे बेमौत सिर फूटे
दिया था शाप नल ने तब, हकीकत यह भुलाओ मत।।

रही श्रीराम की ताकत, सिया का धैर्य था उत्तम
कुकर्मी को महात्मा कह कभी रविकर बुलाओ मत।।


करके परीक्षण भ्रूण-हत्या कर रहे जो नर अभी।
वे पुत्रवधु के हाथ से पानी न पायेंगे कभी।
कोई कहीं दुर्गा अगर, अब देश में रविकर मरी
तो पाप का परिणाम दुष्कर, दंड भोगेंगे सभी ।

मजबूर होकर पाठशाला छोड़ती यदि शारदा।
करना सुनिश्चित नारि-शिक्षा हाथ में लेकर गदा।
लक्ष्मी कभी क्यों खर्च माँगे, सुत पिता पति भ्रात से
उपलब्ध उसको भी रहे, घरबार दौलत सम्पदा।।

क्यों कुंड में कोई उमा, बाजी लगाये जान की।
क्यों अग्नि लेती है परीक्षा, जानकी के मान की।
काली बने अब कालिका, संहार दुर्जन का करे।
नवरात्रि की पूजा तभी होगी सफल इन्सान की।।


नमन हे मातु शतरूपा-सरस्वति-शारदे मैया।
करें हम नित्य आराधन, तनिक स्वीकार ले मैया।

अधिष्ठात्री तुम्ही तो माँ, कला-विज्ञान-विद्या की ।
दमन कर मूर्खता-जड़ता करो उद्धार हे मैया।

खिला दो मन कमल जैसा, बना दो श्वेत-निर्मल तन । 
बनाकर हंस सा जीवन, विराजो पीठ पे मैया।।

तपस्या-साधना भूला, अभी तक मूढमति प्राणी
जरा उन मूढ़-भक्तों सा, मुझे भी मंत्र दे मैया।।

कहाँ वीणा बजाती हो, नहीं आवाज आती है
सुना दे सप्त-स्वर-मंजुल विनय रविकर करे मैया।।