Monday 22 June 2015

बिना दवा सेहत सही, तन मन रहे निरोग-

योगी भोगी योगमय, अच्छा है संयोग |
बिना दवा सेहत सही, तन मन रहे निरोग |
तन मन रहे निरोग, दवा के बचते पैसे |
फिर भी हैं कुछ लोग, मिले हैं ऐसे-वैसे |
इनमे से ही एक, मिला है रविकर ढोंगी |
करता हर दिन योग, किन्तु है बड़ा वियोगी ||