Sunday 29 January 2012

तुरत भिडाये जोड़, जान बीबी कस खाए ??

सरोगेट के केस से,  बच्चे लेते सीख ।
पालक धोखे खा रहे, नया ट्रेंड इक दीख ।

नया ट्रेंड इक दीख, टाल शादी का प्रेसर ।
हायर जोड़ीदार,  करें शादी  ठेके  पर ।

टोओबो डट कॉम, चाइना में खुब छाए ।
नया भिड़ाए जोड़, जान बीबी कस खाए ??

Wednesday 25 January 2012

मेरी टिप्पणी : हुआ यह वोटर भारू ||

बेसुरम 

ठंडी-ठंडी ठंड पर 

बहुत सही है लेखनी, सही बहुत ही ठण्ड |
स्वेटर जैकेट इनर में, उड़ा साल का फंड |

उड़ा साल का फंड, ठण्ड पाकेट में पै गी |
सब नेता बरबंड, नार्थ में जमघट है गी |

कर लो खुब उत्पात, बाँट के पैसा दारु |
महँगाई सह ठण्ड, होय यह वोटर भारू ||

Wednesday 11 January 2012

इक इन्द्रा आवास--

घंट तीन सौ साठ में,  होटल मंजिल तीस |
बना चांग्सा चीन में,  मजबूती  भी  बीस  |
The builders took just 46 hours to finish the main structural components and another 90 hours to finish the building enclosure.All of the structure is soundproofed and thermal-insulated. They even have air quality monitoring in every room given the pollution problem in China.Their previous record was a smaller 15-story building constructed in just six days, but this one is much more impressive.
मजबूती  भी  बीस, इण्डिया खीस  काढ़ता |
इक इन्द्रा आवास,  काम का समय बाढ़ता |
Lande said though the charge sheeted DM cleared payment of Rs 8 crore for construction of houses for the poor under the IAY, the houses never came up. "The houses were claimed to have been constructed. But we did physical verification and found none of them," the SP said.
More people, including former DDC Valmiki Prasad, are involved in the case. "Police will take action against them once we get the prosecution sanction," he said.

रविकर कारामात, सैकड़ों दिन लग जाते |
घुसते छत गिर जाय, बड़ी राहत बटवाते  ||

Saturday 7 January 2012

मिश्रा उवाच --

File:African elephant warning raised trunk.jpg
हाथी-हथिनी को रखा, परदे अन्दर खूब |
इकतरफा यह फैसला, गया कमीशन डूब |
INC-flag.svg
गया कमीशन डूब, हाथ पंजा कटवाओ |
खिले कमल को ढूंढ़, सभी गड्ढे पट्वाओ |

और साइकिल खोल, रखाओ घर में साथी |
करे कहीं उत्पात, करोड़ों खा के हाथी ||
चल दल-दल पर चल |
बदल बदल दल चल ||
चाची ने थप्पड़ जड़ा,  ताऊ के घर बैठ |
चरबी चढ़ती बदन पर, चला करोड़ों ऐंठ |
चला करोड़ों ऐंठ, उमा-योगी का करिहैं |
जाति-सभा में पैठ, कमल कीचड़ मा सरिहै |
चूस-चास कर खून, दाँव जो चले पिशाची |
करिहै का कानून, सँभल के रहना चाची ||

खल जन-जन-मन खल |
छल खल-दल  बन छल ||
Samajwadi Party Flag.jpg
गन्ना की मिल में पिरे, स्वाभिमान जन-रोष |
अंचल पर गहरी पकड़, होय सदा जय घोष |
होय सदा जय घोष, करे जो मोहन प्यारे |
लगे भयंकर दोष, जाँय बेमतलब मारे |
लोकतंत्र की खोट,  पकड़ ना पाते अन्ना |
बाहुबली पर चोट, पेरता जाये गन्ना ||