|
Rajesh Kumari
आल्हा में दुर्लभ चित्रण है, दीदी कहों कहाँ तक जाय |
नदियाँ बादल मलबा पत्थर, भवन पुलों को रहे बहाय | शंकर नंदी मगन भंग में, रचना सारी भंग कराय | चेताते मूरख मानव को, कुदरत को अब चले बराय || |
आपदाओं के प्रबंधक
Virendra Kumar Sharma
बटते दल बादल फटे, दलदल लेते लील |
दलते ग्राम दलान घर, देत दलाल दलील | देत दलाल दलील, आपदा है अब आई | राहुल लाखों मील, रसद कैसे पहुंचाई | बैठक ठक ठक रोज, बड़े मसले हैं घटते | ये जनसंख्या बोझ, चलो इस तरह निबटते || |
लोकसेवकों में लोकसेवक होनें का भाव भी तो होना चाहिए !!
पूरण खण्डेलवाल
मत की कीमत मत लगा, जब विपदा आसन्न ।
आहत राहत चाहते, दे मुट्ठी भर अन्न ॥
आहत राहत-नीति से, रह रह रहा कराह |
अधिकारी सत्ता-तहत, रिश्वत रहे उगाह ॥
घोर-विपत आसन्न है, सकल देश है सन्न ।
सहमत क्यूँ नेता नहीं, सारा क्षेत्र विपन्न ॥
नेता रह मत भूल में, मत-रहमत अनमोल |
ले जहमत मतलब बिना, मत शामत से तोल ॥
सवैया -
(1)
बाँध बनावत हैं सरकार वहाँ पर मूर्ति हटावत त्यूँ |
गान्धि सरोवर हिंसक हो मलबा-जल ढेर बहावत क्यूँ |
शंकर नेत्र खुला तिसरा करते धरती पर तांडव ज्यूँ |
धारिणि धारि महाकलिका कर धारण खप्पर मारत यूँ |
(2)
नष्ट हुवा घर-ग्राम कुटी जब क्रोध करे दल बादल देवा |
कष्ट बढ़ा गतिमान नदी करती कलिका किलकार कलेवा |
दूर रहे सरकार जहाँ बस खाय रही कुरसी-कर-मेवा |
हिम्मत से तब फौज डटी इस आफत में करती जन-सेवा ||
|



