Showing posts with label थू-थू. Show all posts
Showing posts with label थू-थू. Show all posts

Friday, 13 April 2012

अब कसाब है कृष्ण, बाप दो-दो जो पाया-

This Happens Only in India, Mumbai Police के रसोइये Kasab के लिए Biryani बना रहे थे।



खाया छप्पन जान खुद, मेहमान शैतान ।

सत्ता हिन्दुस्तान की, पाकिस्तान समान ।

पाकिस्तान समान, जनक वह इसे जन्मता ।

पालनकर्ता जनक, दिखाता बड़ी नम्रता ।

अब कसाब है कृष्ण, बाप दो-दो जो पाया ।

छप्पन भोग लगाय, अभी भी नहीं अघाया  ।। 

मुश्किल सह अस्तित्व था, दुराग्रही पहचान ।
खतरे में खुद पड़ चुका, रूठा जिद्दी जान ।
 
रूठा जिद्दी जान, जान अब मेरी खाए ।
करूँ नहीं एहसान, आज फिर कौन बचाए ।
 
है निरीह शैतान, सदा हमने बहलाया ।
रखा खींच ना कान, शिखा नख तक तड़पाया ।।
 
 



Saturday, 4 February 2012

खूब "घुटा-लो" शीर्ष, खुदा तक चाहे जाओ ।।

घमंडी की मंडी
जाओ जाना है जहाँ, लाओ फंदा नाप ।
मातु विराजे दाहिने, बैठा ऊपर बाप ।

बैठा ऊपर बाप, चित्त का अपने राजा ।
मर्जी मेरी टॉप, बजाऊं स्वामी बाजा ।

उच्च-उच्चतम दौड़, दौड़ कर टाँग बझाओ ।
खूब "घुटा-लो" शीर्ष, खुदा तक चाहे जाओ ।।

Thursday, 2 February 2012

बताइये कौन है ??

चतुर हिम्मती निपुण भट, धुन का वह धौंताल ।
धौंक-धौंक धर धौंजता, धमक स्वर्ग-पाताल ।
धमक स्वर्ग-पाताल, देख लो तीन पाख तक ।
खर्चे लाखों-लाख, राखता गिरों शाख तक ।
यू पी पूछे नाम, ऊंघता कुम्भकरण फिर।
सोवे सालों साल, जगे क्यूँ फिर वो शातिर ??

Sunday, 29 January 2012

तुरत भिडाये जोड़, जान बीबी कस खाए ??

सरोगेट के केस से,  बच्चे लेते सीख ।
पालक धोखे खा रहे, नया ट्रेंड इक दीख ।

नया ट्रेंड इक दीख, टाल शादी का प्रेसर ।
हायर जोड़ीदार,  करें शादी  ठेके  पर ।

टोओबो डट कॉम, चाइना में खुब छाए ।
नया भिड़ाए जोड़, जान बीबी कस खाए ??

Wednesday, 11 January 2012

इक इन्द्रा आवास--

घंट तीन सौ साठ में,  होटल मंजिल तीस |
बना चांग्सा चीन में,  मजबूती  भी  बीस  |
The builders took just 46 hours to finish the main structural components and another 90 hours to finish the building enclosure.All of the structure is soundproofed and thermal-insulated. They even have air quality monitoring in every room given the pollution problem in China.Their previous record was a smaller 15-story building constructed in just six days, but this one is much more impressive.
मजबूती  भी  बीस, इण्डिया खीस  काढ़ता |
इक इन्द्रा आवास,  काम का समय बाढ़ता |
Lande said though the charge sheeted DM cleared payment of Rs 8 crore for construction of houses for the poor under the IAY, the houses never came up. "The houses were claimed to have been constructed. But we did physical verification and found none of them," the SP said.
More people, including former DDC Valmiki Prasad, are involved in the case. "Police will take action against them once we get the prosecution sanction," he said.

रविकर कारामात, सैकड़ों दिन लग जाते |
घुसते छत गिर जाय, बड़ी राहत बटवाते  ||

Thursday, 15 December 2011

मुआवजे का सफ़र--

One killed in boat tragedy



बालू  भित्ती से लड़ी, दानापुर में नाव |
बँटते लाखों लाश पर, बुड्ढा देता दांव ||

(Relatives of patients in AMRI hospital )














बुड्ढा देता दांव,  करूँ एडमिट कलकत्ता  |
अस्पताल में आग, मिला फिर भी ना पत्ता ||
People who drank toxic alcohol take saline in a hospital

 रविकर कर ना माफ़, पिला दी देसी दारू |
तब पाया दो लाख, हुआ था जीवन भारु ||

Thursday, 13 October 2011

घाट-घाट पर घूम, आज घाटी को माँगें ||



टांगें  टूटी  गधे  की ,  धोबी   देता   छोड़ |
बच्चे   पत्थर  मारके,   देते  माथा  फोड़ |


 


 देते माथा  फोड़,   रेंकता  खा  के  चाटा |
 मांगे जनमत आज, गधों हित धोबी-घाटा |





घाट-घाट पर घूम,  मुआँ  घाटी को माँगें |
चले चाल अब टेढ़ ,  तोड़  दे  चारों  टांगें ||


दलील और वाणी पुन्नू की प्रबल --

वाणी पुन्नू  की  प्रबल,  अन्नू  का  उपवास | 
चित्तू  का  डंडा  सबल,  दिग्गू  का  उपहास |

लोकपाल  मुद्दा  बड़ा,  जनता  तेरे  साथ |
काश्मीर का मामला, जला रहा क्यूँ  हाथ ?

कालेधन  से  है  बड़ा, माता  का  सम्मान |
वैसी भाषा  बोल मत,  जैसी  पाकिस्तान ||

झन्नाया था गाल  जब,  तू   तेरा  स्टाफ |
उस बन्दे को कूटते,  हमें  दिखे  थे साफ़ ||

सड़को पर जब आ गया, सेना का सैलाब |
तेरे  बन्दे  पिट गए,  कल  से  थे  बेताब  |

करना यह दावा नहीं,  हो  गांधी  के भक्त |
बड़ी दलीलें  तुम रखो,  उधर है  डंडा  फ़क्त ||

वैसे  दूजे  पक्ष  को,  मत  कर  नजरन्दाज |
त्रस्त बड़ी सरकार थी,  मस्त  हो रही आज ||

पहले  पीटा  फिर  पिटा,  चले   कैमरे  ठीक  |
होती  शूटिंग सड़क  पे, नियत लगे  ना  नीक ||

घूँस - युद्ध  की  नायकी,  घाटी  में  यूँ  डूब |
घूँसा जबड़े  पर  पड़ा,   देत   दलीलें   खूब ||

Tuesday, 4 October 2011

रविकर परसों लेत, मिनिस्टर रहा सलामी-



नामी पुलिस बिहार की, बड़े-बड़े गुण चार |
कूद  कूद  के  बूट  से,  दें  जिन्दा  को मार |

In this image made of a video filmed on Wednesday, a policeman beats up a woman during a baton charge near Noorsarai police station in Nalanda district. AP

दें जिन्दा को मार, चले नारी पर डंडा |                
पर नक्सल से पार, नहीं पाता बरबंडा |

Policemen give guard of honour to their slain colleauge Lukas Tete, in Lakhisarai, Bihar. Police found the bullet-riddled body of Tete, in the early hours of Friday.


रविकर परसों लेत,  मिनिस्टर  रहा  सलामी |
नहीं चली  पर गन,  पुलिस गन सबसे नामी ||

Thursday, 29 September 2011

डिफरेंसेज पाटा |

 कागज़ परकाटा 
टू  जी  जो बांटा
गीला  सा  आटा 
करेजवा  फाटा

India's Finance Minister Pranab Mukherjee at an election rally in Bihar.
मैया   ने   डाटा 
 
दिखलाया चाटा 
सैर  न  सपाटा 
कर ले तू टाटा-- 
वापसी फटाका 
भूल गया घाटा 
डिफरेंसेज पाटा 
ज्वार न भांटा 
छाया सन्नाटा ||

Wednesday, 28 September 2011

चि त म्भ र म --

चित्त-विभ्रम
चितम्भरम ||
सत्ता-धर्म-
उलट-कर्म 
पर  बेशर्म 
राजा फर्म 
गिरवी मर्म
वित्त-विभ्रम |
चितम्भरम ||
खक्ख-शाह
देत पनाह
धनप्रवाह- 
जन-कराह 
वाह-वाह
दामा-शाह 
राजस-दम |
चितम्बरम ||

शोर चरम |
चितम्भरम |

Friday, 16 September 2011

अल्प एवं पूर्ण विराम के बिना --

सबसे बड़ी 
समस्या-
कांग्रेस 
बोले आतंकी 

भाजप जदयू 
बाम मोर्चा 
सी एम् के 
मन की 

महंगाई से 
पहले इससे 
अपनी 
जान बचा 

कई साल
से चालू इसकी 
कातिल 
नौटंकी 


बोलो कौन ?? मत रहो मौन ????

Wednesday, 7 September 2011

खून में लटपटाय

चहुँ-ओर हाय-हाय,  हाथ-पैर खोय-खाय
खून में लटपटाय, मरा  या  बेहोश है |



 
है 
नहीं  काहू से डरत, बम-विस्फोट करत,
बेकसूर ही मरत,  करे  जय-घोष  है |

टका-टका बिकाय के, ब्रेन-वाश कराय के,
आका बरगलाय के, रहा  उसे  पोस है |

पब्लिक पूरी पस्त है, सत्ता अस्त-व्यस्त है
सरपरस्त मस्त है, मौत का आगोश है ||

Sunday, 4 September 2011

कहता क्रिकेट बोर्ड, गधे ऐसे ही मारो

चारो   पैरों    के   तले,   गुम्मे   रक्खो  चार, 
क्रिकेट किट पर किट धरो, करे नहीं इनकार |



करे   नहीं   इनकार, चूर   गुम्मा   हो  जाए,
हुई  इन्तिहा  जान,  होय  घायल  तड़पाए  |



http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/7/7b/Donkey_1_arp_750px.jpg
कहता   क्रिकेट   बोर्ड,  गधे   ऐसे  ही  मारो,
चाहे  थू-थू   करें,  दिशाएँ   हम   पर   चारो ||