Tuesday 4 March 2014

करे 'करेला' रैलियां, दूर करे मधु'मेह

करे 'करेला' रैलियां, दूर करे मधु'मेह |
 देख-दाख मत खा'मियाँ, चढ़े हरेरी देह |

चढ़े हरेरी देह, चीख मत चीकू केला | 
छोड़ो आलू 'आम', 'हाथ' का छोड़ झमेला |

जिमीकंद, अंगूर, शरीफा, मीठा अखरे |
बनो करेला भक्त, छोड़ के मुर्गी-बकरे ||

4 comments:

  1. मधुमेह कथ्य और पथ्य बढ़िया सीख करेले की मार्फ़त

    ReplyDelete
  2. छंदों द्वारा बहुत ही उपयोगी और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए आभार महोदय.....

    ReplyDelete
  3. मधुमेह पर बहुत सही लिखा है |
    आशा

    ReplyDelete