(20 से 30 दिसम्बर प्रवास पर-फ़ैजाबाद में )
कृपया SMS से जवाब दें
ZEAL
दिल्ही दिल में दुलहनी, हनी-मून से रुष्ट |एक पाख बीता मगर, हैं सम्बन्ध अपुष्ट | हैं सम्बन्ध अपुष्ट, पड़ोसी पत्र पठाये | हुवे आप संतुष्ट, किन्तु अब तक तड़पाये | आप लिख रहे पत्र, उलझती डेल्ही बिल में | तड़पे सत्ता नारि, कोसती दिल्ही दिल में || |
तीस फीसदी वोट पा, करे आप व्यभिचार -
रायशुमारी फिर करें, दे सन्देश नकार | तीस फीसदी वोट पा, करे आप व्यभिचार | करे आप व्यभिचार, तवज्जो पुन: सभा को | आप बड़े बेचैन, जरा अंतर्मन झांको | फिक्स किया है गेम, किन्तु नौटंकी जारी | बना नहीं सरकार, बताती रायशुमारी || |
सा'रे गा'मा पा'दते, धा'नी हिलती देख |
रे'गा सा'मा'धा'न सब, ना पा'रे संरेख ||
रविकर पेट मरोड़, तोड़ते अनशन अन्ना-
अन्ना बोले, खुश हुआ, भन्ना जाते आप |
चौकन्ना हो भ्रष्ट-कुल, बके अनाप-शनाप |
बके अनाप-शनाप, मुलायम मन को खटके |
लटके खटके झेल, कई दशकों से लटके |
हाथी देता छोड़, चूसना मीठा गन्ना |
रविकर पेट मरोड़, तोड़ते अनशन अन्ना ||
|
कातिल होती मीडिया, मौत रही नित न्यौत-
माने इसके गूढ़ हैं, इसी बहाने मौत |
कातिल होती मीडिया, मौत रही नित न्यौत |
मौत रही नित न्यौत, बनी है निर्णय-कर्ता |
करता कोई और, यहाँ कोई है भरता |
बाढ़ी शक्ति असीम, लगी दुनिया बहकाने |
संवेदना असीम, मीडिया अब तो माने ||
डुबकी आप लगाय, लगा लो बस यह टोपी-
टोपी बिन पहचान में, नहीं आ रहे आप |
लगे अवांछित आम जन, अपना रस्ता नाप |
अपना रस्ता नाप, शाप है धरती माँ का |
बको अनाप-शनाप, भिड़ेगा तब ही टाँका |
चतुर करेगा राज, होय चाहे आरोपी |
डुबकी आप लगाय, लगा लो बस यह टोपी ||
|
दिल्ली थोड़ी दूर बस, बस देगी पहुंचाय-
खड़ा बड़ा साम्राज्य हो, दर्शन की हो फीस ।
जोड़े रकम अकूत ।
नाम करेगा पूत ।। १॥
राहु-केतु लेते चढ़ा, खींच खींच आस्तीन ।
दोष दूसरे पर मढ़े, दंगाई तल्लीन ।
जीते पर यमदूत ।
नाम करेगा पूत ॥ २॥
|





