Monday 25 April 2011

हमारे अन्ना हजारे

गाँधी   से  प्यारे, हमारे  अन्ना हजारे 
जंतर-मंतर के किनारे, आमरण अनशन के सहारे 
नेताओं  की  बखिया  उघारे 
भ्रष्टाचार को  पोसती सरकारें, बिडला-मंदिर  की  ओर  ताकें   
आज गांधी  गांधी  को  आँके   

कांग्रेस सन्देश के सम्पादक अनिल शास्त्री ने पत्रिका में 
शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की 
जाति का उल्लेख किया है ! 
पूछने पर  सफाई  दी  गई  की  जीवन-परिचय 
ऐसे ही लिखे जाते हैं-
शास्त्री जी ! राहुल और प्रियंका  के जीवन-परिचय 
कब प्रकाशित कर रहे हैं आप ?
क्या महाजन और चोपड़ा लिखेंगे उसमे ?

No comments:

Post a Comment