Monday 11 February 2013

रक्षो कन्या भ्रूण, कहीं, ना बोले मुर्गा-


मेरा फोटो
दुर्गा यह नवजात है, सबला सिंह सवार |
हर विपदा का कर सके, निश्चय ही प्रतिकार | 

निश्चय ही प्रतिकार, सजा दरबार देखिये |
करे शत्रु संहार, भक्त हित प्यार देखिये |

रक्षो कन्या भ्रूण, कहीं ना
बोले मुर्गा |
मानवता की रात, करे लम्बी यह दुर्गा ||

जीवमातृका पञ्च कन्या तो बचा -

जीवमातृका  वन्दना, माता  के  सम पाल |
जीवमंदिरों को सुगढ़, करती सदा संभाल ||
http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/6/61/Stone_sculpt_NMND_-20.JPG 
शिव और जीवमातृका
धनदा  नन्दा   मंगला,   मातु   कुमारी  रूप |
बिमला पद्मा वला सी, महिमा अमिट-अनूप ||
https://lh3.googleusercontent.com/-ks78KCkMJR4/Tj_QMkR5FTI/AAAAAAAAAPI/PFy_h6xRHYY/bhrun-hatya_417408824.jpg
भ्रूण-हत्या
माता  करिए  तो  कृपा, सातों  में  से  एक |
भ्रूणध्नी माता-पिता,  देते असमय फेंक ||
http://aditikailash.jagranjunction.com/files/2010/06/bhrun-hatya.jpg
भ्रूण-हत्या 
कुन्ती   तारा   द्रौपदी,  लेशमात्र   न   रंच |
आहिल्या-मन्दोदरी , मिटती कन्या-पञ्च |
http://www.barodaart.com/Oleographs%20Mythology/PanchKanya-M(1).jpg
पन्च-कन्या
सातों  माता  भी  नहीं, बचा  सकी  गर  पाँच |
सबकी महिमा  पर  पड़े,  मातु  दुर्धर्ष  आँच |

 My Image
जैसे आलू-चने में, नमक मसाला मिर्च |
नमक-मिर्च लगती बहुत, मकु काटे ज्यूँ *किर्च |
*नुकीली छोटी तलवार

मकु काटे ज्यूँ *किर्च, सिरजता भूखा बन्दा |
भरे हुवे जो पेट , उन्हें तो लगना गन्दा |

बेचारा कविराज, विरादर जैसे तैसे |
कर लेते बर्दाश्त, पढो रविकर को जैसे ||


My ImageAuthor डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक"

 चुप रहने का शपथ ले, करूं खत्म सन्ताप |
पत्नी जितना भी बके, रहूँ पड़ा चुपचाप |

रहूँ पड़ा चुपचाप, मानता रविकर आज्ञा |
करूँ ना कोई पाप, तोड़ कर बड़ी प्रतिज्ञा |

रही ख़ुशी से बिता, पार्टी शॉपिंग गहने |
लेती पूरा  बोल, हमें कहती चुप रहने ||


My ImageAuthor वन्दना गुप्ता


जती जात्रा पर चला, छोड़-छाड़ कर मोह |
उलझे या सुलझे सिरा, क्या लेना अब टोह |

क्या लेना अब टोह, हुआ रविकर आरोही |
करे भोग से द्रोह, आज अपना है वो ही |

सुनिए कृष्ण पुकार, गोपियाँ हाथ मींजती |
प्रभु पथ पर यह गोप, जिन्दगी तेज छीजती ||

ये जीवित पुतले नुमा आदमी कौन है ?प्रधानमंत्री है?

Virendra Kumar Sharma 

 
  पुतले बावन कार्ड के, इक जोकर पा जाय ।
सत्ता-तिर्यल पायके,  ठगे कार्य-विधि-न्याय ।
ठगे कार्य-विधि-न्याय, किंग बेगम के गुल्लू ।
दिग्गी छक्के फोर, बनाते घूमे उल्लू ।
काला सा ला देख, करा ले शो तो पगले ।
जीतें इक्के तीन, हार जाएँ सब पुतले ।।



मर्यादा पुरुषोत्तम राम की सगी बहन : भगवती शांता-6

अब-तक 
दशरथ की अप्सरा-माँ स्वर्ग गई दुखी पिता-अज  ने आत्म-हत्या करली । पालन-पोषण गुरु -मरुधन्व  के आश्रम में नंदिनी का दूध पीकर हुआ । कौशल्या का जन्म हुआ-कौसल राज के यहाँ
रावण ने वरदान प्राप्त किये-कौशल्या को मारने की कोशिश-दशरथ द्वारा प्रतिकार-दशरथ कौशल्या विवाह-रावण के क्षत्रपों का अयोध्या में उत्पात 
भाग-6
रावण का गुप्तचर  
दोहे
असफल खर की चेष्टा, हो बेहद गमगीन |
लंका जाकर के खड़ा,  मुखड़ा दुखी मलीन ||

रावण बरबस पूछता, क्यूँ हो बन्धु उदास |
कौशल्या के गर्भ का, करके सत्यानाश  ||

9 comments:

  1. सशक्त रूपकात्मक अभिव्यक्ति सर जी .जबरजस्त .

    ReplyDelete
  2. सशक्त रूपकात्मक अभिव्यक्ति सर जी .जबरजस्त .

    माता करिए तो कृपा, सातों में से एक |
    भ्रूणध्नी माता-पिता, देते असमय फेंक ||

    भ्रूण-हत्या
    कुन्ती तारा द्रौपदी, लेशमात्र न रंच |
    आहिल्या-मन्दोदरी , मिटती कन्या-पञ्च |

    ReplyDelete
  3. आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टि कि चर्चा कल मंगलवार 12/213 को चर्चा मंच पर राजेश कुमारी द्वारा की जायेगी आपका वहां स्वागत है

    ReplyDelete
  4. अनुपम लिंक्‍स संयोजन ....
    आभार

    ReplyDelete
  5. बहुत बहुत आभार।

    ReplyDelete
  6. उत्कृष्ट प्रविष्टि रविकर जी

    ReplyDelete