कल तक चाँद हो रहा था रात ही रात में दाग हो गया
Sushil Kumar Joshi  
दागी अध्यादेश पर, तीन दिनों में खाज | 
श्रेष्ठ मुखर-जी-वन सदा, धत मौनी युवराज | 
धत मौनी युवराज, बड़े गुस्से में लालू | 
मारक मिर्ची तेज, चाट ले किन्तु कचालू | 
सुबह मचाये शोर, नहीं महतारी जागी | 
शीघ्र बुला के प्रेस, गोलियां भर भर दागी ||   
 | 
 
सुधि नहि आवत.( विरह गीत )
 धीरेन्द्र सिंह भदौरिया 
पूस फूस सा दिन उड़ा, किन्तु रात तड़पाय |
दिवस बिताऊं ऊंघ कर, जाड़ा जियरा खाय |
जाड़ा जियरा खाय, रजाई नहिं गरमाए |
भर भर के उच्छ्वास, देह में अगन जलाए |
फिर भी रविकर चैन, रैन का गया *रूस सा |
दूरभाष के बैन, उड़ें ज्यों पूस फूस सा ||
*गुस्सा
सम्बंधों का बाईस्कोप !!!
सदा 
यही भरोसा ही सदा, उचित प्रेम पर्याय | प्रेम अन्यथा हैं कहाँ, गर भरोस उठ जाय ||  | 
 
नापसंदगी के अधिकार ( No Vote ) को नकारने का अधिकार ( Right to Reject ) बताया जा रहा है !!
पूरण खण्डेलवाल  
यह भी तो है झुनझुना, खड़ा कुनमुना व्यक्ति | 
नेता तो चुनकर गया, व्यर्थ दिखाया शक्ति || 
 | 
 
काली कॉफ़ी पीजिये, कट जाने दो नाक-
लाशों पर टेबुल सजे, बैठे भारत पाक | 
काली कॉफ़ी पीजिये, कट जाने दो नाक | 
कट जाने दो नाक, करें हमले वे दैनिक | 
मरती जनता आम, मरें सीमा पर सैनिक | 
रविकर कर आराम, बैठ प्रभुसत्ता नाशो | 
  फिर टकराओ जाम, अरी सरकारी लाशों ||   
 | 
 
Express Adda : राहुल गांधी के वक्तव्य - 2013
Kulwant Happy  
लगे बड़े परिवार की, अब बकवास सलाह | अब बकवास सलाह, जहर सत्ता का ताड़ा | अब पानी में डाल, उगाने लगे सिंघाड़ा | सिंह सिंघाड़ा खाय, मौन होती अभिव्यक्ती | भस्मासुर तो नाय, इकठ्ठा सारी शक्ती ||  | 
 




बहुत सुन्दर और सटीक लिखा है !!
ReplyDeleteनमस्कार आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल रविवार (22-09-2013) के चर्चामंच - 1383 पर लिंक की गई है कृपया पधारें. सूचनार्थ
ReplyDelete
ReplyDeleteदागी अध्यादेश पर, तीन दिनों में खाज |
श्रेष्ठ मुखर-जी-वन सदा, धत मौनी युवराज |
धत मौनी युवराज, बड़े गुस्से में लालू |
मारक मिर्ची तेज, चाट ले किन्तु कचालू |
सुबह मचाये शोर, नहीं महतारी जागी |
शीघ्र बुला के प्रेस, गोलियां भर भर दागी ||
कह दिनकर कविराय ,दाल न गलने वाली
लाख सुनाये ,ललुवा लाली तुमको गारी .
क्या बात है रविकर जी छा गए .
सुबह मचाये शोर, नहीं महतारी जागी |
ReplyDeleteशीघ्र बुला के प्रेस, गोलियां भर भर दागी ||
बहुत सुंदर !!!
मेरी रचना में काव्यमय कमेंट्स देने एवं रचना शामिल करने के लिए आभार,,,
Deleteआपकी टिप्पणी से एक चाँद चार चाँद हो गया !
ReplyDeleteक्या बात ......बहुत सुंदर,,,,,
ReplyDeleteलिंक्स पर बेहतरीन कुंडलियाँ |
ReplyDelete