Monday 9 December 2013

लोकसभा में आप की, मानो सीट पचास -

 आपका ब्लॉग

कमल से नहीं झाड़ू से पिटे हैं हम


पूर तमन्ना हो गई, जीते आप चुनाव |
पर अट्ठाइस सीट से, होता नहीं अघाव |

होता नहीं अघाव, दाँव लम्बा मारेगा |
होगा पुन: चुनाव, आप सब को तारेगा |

आये सत्तर सीट, जुड़ेगा स्वर्णिम पन्ना |
सारी दुनिया साफ़, तभी हो पूर तमन्ना ||




चुल्लू में उल्लू बने, धन्य समर्थक आप -

चुल्लू में उल्लू बने, धन्य समर्थक आप |
कीचड़ में खिलते कमल, चालू क्रिया-कलाप |

चालू क्रिया-कलाप, संभालो कुनबा अपना |
माना उनसे बीस, किन्तु है अभी निबटना |

साम-दाम मद लोभ, बदल ना जाँय निठल्लू |
होय खरीद-फरोख्त, मँगा पानी इक चुल्लू ||

चुल्लू में उल्लू बनना= थोड़ी सी भाँग पीकर बेसुध हो जाना-

तेरह दिन की लो बना, एक वोट से हार-

तेरह दिन की लो बना, एक वोट से हार |
दुहराये इतिहास को, पाये पुन: अपार |

पाये पुन: अपार, कमल को पाला मारे |
ताल तलैया सूख, नर्मदा आती द्वारे |

बच जाते बत्तीस, पार्टी आगे जिनकी |
वह ही जिम्मेदार, बना लो तेरह दिन की ||




सबको माने चोर, समर्थन ले ना दे ना -

कुंडलियां 

लेना देना जब नहीं, करे तंत्र को बांस |
लोकसभा में आप की, मानो सीट पचास |

मानो सीट पचास,  इलेक्शन होय दुबारे |
करके अरबों नाश, आम पब्लिक को मारे |

अड़ियल टट्टू आप, अकेले नैया खेना |
सबको माने चोर, समर्थन ले ना दे ना ||

6 comments:

  1. सभी मस्त लिंक ... मजेदार अंदाज़ ...

    ReplyDelete

  2. Monday, 9 December 2013

    लोकसभा में आप की, मानो सीट पचास -
    आपका ब्लॉग
    कमल से नहीं झाड़ू से पिटे हैं हम

    पूर तमन्ना हो गई, जीते आप चुनाव |
    पर अट्ठाइस सीट से, होता नहीं अघाव |

    होता नहीं अघाव, दाँव लम्बा मारेगा |
    होगा पुन: चुनाव, आप सब को तारेगा |

    आये सत्तर सीट, जुड़ेगा स्वर्णिम पन्ना |
    सारी दुनिया साफ़, तभी हो पूर तमन्ना ||

    रविकर भाई का ज़वाब नहीं

    ReplyDelete
  3. बढ़िया सूत्र व प्रदर्शन , आदरणीय धन्यवाद
    ॥ जै श्री हरि: ॥

    ReplyDelete