Monday 23 May 2011

मँहगाई,

बताओ अपनी परेशानी का सबसे बड़ा कारण भाई ?

अश्वनी कुमार ने बताया दवाई, बहुरानी ने सासू माई 
बिद्यार्थी ने पढ़ाई, ख़ुशी की परेशानी  पर-कमाई
प्रेम कुमार ने बेवफाई,  मान सिंह के लिए रुसवाई,
जगबंधु  ने जगहँसाई, पर किरोड़ीमल बोले मँहगाई, 
क्योंकि, महंगाई  से  ही,  जान पर  आफत आई 
सुनते ही महँगाई, सबने उनकी हाँ में हाँ मिलाई  
 *   *    *   *    *    *      *
रख  सकते गर धीरज , दो रोज के लिए
जीवन में असफल , नहीं इस दफा होते |

विश्वास न मिटता अगर,  बीच में अपना
सारे जहाँ  से अपने , दुश्मन सफा होते |




No comments:

Post a Comment