"शिक्षक का सम्मान" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
 गुरुवर करूँ प्रणाम मैं, रविकर मेरो नाम | 
पाया अक्षर ज्ञान है, पाया ज्ञान तमाम | 
पाया ज्ञान तमाम, निपट अज्ञानी लेकिन | 
बहियाँ मेरी थाम, अनाड़ी हूँ तेरे बिन | 
सतत मिले आशीष, पुन: आया हूँ दरपर | 
करिए शुभ कल्याण, शिष्य सच्चा हूँ गुरुवर - 
 | 
 
Devdutta Prasoon  
लाई कन्या साथ में, पुत्र कहाँ दी छोड़ | 
कन्या को भी छोडती, पकडे गुरु के गोड़ | पकडे गुरु के गोड़, गुरू घंटाल हो गया | हल्ला गुल्ला व्यर्थ, व्यर्थ करती उबकाई | रखा कमाय करोड़, अनैतिक बीज बो गया- मातु पिता निश्चिन्त, गुरू कर गया खलाई ||  | 
 
आइये आज कुछ अच्छा किया जाये !
Sushil Kumar Joshi 
अच्छे खासे गुरू जी, अच्छा खासा नाम |
मिला ज्ञान विज्ञान है, रविकर करे प्रणाम ||
रविकर रह चैतन्य, अन्यथा उघड़े बखिया -
बखियाने से साड़ियाँ, बने टिकाऊ माल |  
लेकिन खोंचा मार के, कर दे दुष्ट बवाल | 
कर दे दुष्ट बवाल, भूख नहिं देखे जूठा | 
सोवे टूटी खाट, नींद का नियम अनूठा | 
खोंच नींद तन भूख, कभी भी देगा लतिया | 
रविकर रह चैतन्य, अन्यथा उघड़े बखिया || 
 | 
 
गुरु अर्जुन सादृश्य, अन्यथा बन जा छक्का-
(1) 
छक्का पंजा भूलता, जाएँ छक्के छूट | 
छंद-मन्त्र छलछंद जब, कूट-कर्म से लूट | 
कूट-कर्म से लूट, दुष्ट का फूटे भंडा | 
पाये डंडा दण्ड, बदन हो जाये कंडा | 
रविकर घटे प्रताप, कीर्ति को लगता धक्का | 
गुरु अर्जुन सादृश्य, अन्यथा बन जा छक्का || 
 | 
 
| 
 
सतीश सक्सेना  मेरे गीत !   
चंचा हिलता खेत में, रहे चिरैया दूर | बिछे जाल में पर फँसे, कुछ तो गलत जरूर | कुछ तो गलत जरूर, बताओ क्या मज़बूरी | पग पग पलते क्रूर, नहीं क्यूँ उनको घूरी | कर दे काया सुर्ख, शिकारी चला तमंचा- दल का मुखिया मूर्ख, दुष्ट रविकर नहिं चंचा || 
चंचा=खेत में लगा पुतला  
 | 
 
"दोहे-खुली ढोल की पोल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
रूपचन्द्र शास्त्री मयंक  
नाजुक अंगों को छुवे, करे वासना शान्त | 
बने कान्त एकांत में, होय क्वारपन क्लांत | 
होय क्वारपन क्लांत, बुद्धि से संत अपाहिज | 
बढे दरिन्दे घोर, हुआ अब भारत आजिज | 
बड़ी सजा की मांग, सुरक्षा से है तालुक | 
मात पिता जा जाग, परिस्थिति बेहद नाजुक | 
 | 
 


सुंदर !
ReplyDeleteशिक्षक दिवस पर शुभकामनाऎं शिष्य को भी और गुरू को भी :)
बहुत बढिया..शिक्षक दिवस पर शुभकामनाऎं
ReplyDeleteबहुत बढिया,शिक्षक दिवस पर शुभकामनाऎं!
ReplyDeletelatest post: सब्सिडी बनाम टैक्स कन्सेसन !
बहुत सुन्दर ! शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाईयां !!
ReplyDeleteसार्थक प्रस्तुति.शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामना
ReplyDeleteक्या बात! वाह!
ReplyDeleteआज 'शिक्षक-दिवस; पर आप सभी मित्रों को हार्दिक वधाई !
ReplyDeleteबड़ा अच्छा चर्चा-संयोजन प्रस्तुत किया गया है !!
शिक्षक दिवस की शुभकामनायें
ReplyDelete