Wednesday 4 September 2013

पाया ज्ञान तमाम, निपट अज्ञानी लेकिन

"शिक्षक का सम्मान" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')


 गुरुवर करूँ प्रणाम मैं, रविकर मेरो नाम |
पाया अक्षर ज्ञान है, पाया ज्ञान तमाम |

पाया ज्ञान तमाम, निपट अज्ञानी लेकिन |
बहियाँ मेरी थाम, अनाड़ी हूँ तेरे बिन |

सतत मिले आशीष, पुन: आया हूँ दरपर |
करिए शुभ कल्याण, शिष्य सच्चा हूँ गुरुवर -





Devdutta Prasoon 

लाई कन्या साथ में, पुत्र कहाँ दी छोड़ |
कन्या को भी छोडती, पकडे गुरु के गोड़ |

पकडे गुरु के गोड़, गुरू घंटाल हो गया |
हल्ला गुल्ला व्यर्थ, व्यर्थ करती उबकाई |

रखा कमाय करोड़, अनैतिक बीज बो गया-
मातु पिता निश्चिन्त, गुरू कर गया खलाई ||


आइये आज कुछ अच्छा किया जाये !

Sushil Kumar Joshi 

अच्छे खासे गुरू जी, अच्छा खासा नाम |
मिला ज्ञान विज्ञान है, रविकर करे प्रणाम ||


रविकर रह चैतन्य, अन्यथा उघड़े बखिया -

बखियाने से साड़ियाँ, बने टिकाऊ माल | 
लेकिन खोंचा मार के, कर दे दुष्ट बवाल |

कर दे दुष्ट बवाल, भूख नहिं देखे जूठा |
सोवे टूटी खाट, नींद का नियम अनूठा |

खोंच नींद तन भूख, कभी भी देगा लतिया |
रविकर रह चैतन्य, अन्यथा उघड़े बखिया ||

गुरु अर्जुन सादृश्य, अन्यथा बन जा छक्का-

(1)
छक्का पंजा भूलता, जाएँ छक्के छूट |
छंद-मन्त्र छलछंद जब, कूट-कर्म से लूट |

कूट-कर्म से लूट, दुष्ट का फूटे भंडा |
पाये डंडा दण्ड, बदन हो जाये कंडा |

रविकर घटे प्रताप, कीर्ति को लगता धक्का |
गुरु अर्जुन सादृश्य, अन्यथा बन जा छक्का ||

सतीश सक्सेना  मेरे गीत !  









चंचा हिलता खेत में, रहे चिरैया दूर |

बिछे जाल में पर फँसे, कुछ तो गलत जरूर |

कुछ तो गलत जरूर, बताओ क्या मज़बूरी |
पग पग पलते क्रूर, नहीं क्यूँ उनको घूरी |

कर दे काया सुर्ख, शिकारी चला तमंचा-
दल का मुखिया मूर्ख, दुष्ट रविकर नहिं चंचा ||

चंचा=खेत में लगा पुतला 



"दोहे-खुली ढोल की पोल" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')

रूपचन्द्र शास्त्री मयंक 


नाजुक अंगों को छुवे, करे वासना शान्त |

बने कान्त एकांत में, होय क्वारपन क्लांत |

होय क्वारपन क्लांत, बुद्धि से संत अपाहिज |

बढे दरिन्दे घोर, हुआ अब भारत आजिज |

बड़ी सजा की मांग, सुरक्षा से है तालुक |

मात पिता जा जाग, परिस्थिति बेहद नाजुक |


8 comments:

  1. सुंदर !
    शिक्षक दिवस पर शुभकामनाऎं शिष्य को भी और गुरू को भी :)

    ReplyDelete
  2. बहुत बढिया..शिक्षक दिवस पर शुभकामनाऎं

    ReplyDelete
  3. बहुत बढिया,शिक्षक दिवस पर शुभकामनाऎं!
    latest post: सब्सिडी बनाम टैक्स कन्सेसन !

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर ! शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाईयां !!

    ReplyDelete
  5. सार्थक प्रस्तुति.शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामना

    ReplyDelete
  6. आज 'शिक्षक-दिवस; पर आप सभी मित्रों को हार्दिक वधाई !
    बड़ा अच्छा चर्चा-संयोजन प्रस्तुत किया गया है !!

    ReplyDelete
  7. शिक्षक दिवस की शुभकामनायें

    ReplyDelete