Monday, 20 January 2014

गोली मारो पुलिस को, नहीं कटाओ नाक-


दिल्ली पुलिस की सुरक्षा

Bamulahija dot Com 






गोली मारो पुलिस को, नहीं कटाओ नाक |
धाक जमाने को गिरे, आप गिरेबाँ झाँक  |

आप गिरेबाँ झाँक, अराजक सोच दीखती |
नक्सल सा आतंक, मचाना आप सीखती |

फेल हुई सरकार, विपक्षी जैसी बोली |
धरना कारोबार, शुरू है देना गोली || 
था विपक्ष में बैठना, पर सी एम् बन जाय |
आदत सीधे जाय ना, देता धरना आय ||

नौकरशाही भ्रष्ट कह, कहे नौकरी छोड़ |
फोर्ड सैलरी की मची, आज आप में होड़ ||

चला ठीकरा फोड़ने, ठीक-ठाक रणनीति |
राजनीति चमका रहा, छोड़ पुरानी रीति ||

खड़ा करेगा देश को, रविकर अंधे मोड़ |
नीति-नियम सब छोड़ के, नगर ग्राम कुल तोड़ ||

है सुधार में धार पर, किन्तु कहाँ सरकार |
कहीं दांव उल्टा पड़ा, रविकर जाय सिधार ||

दारु दाराधीन पी, हुआ नदारद मर्द-


"ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक-34

दोहा

दारु दाराधीन पी, हुआ नदारद मर्द  |
दारा दारमदार ले, मर्दे गिट्टी गर्द ||

कंकरेत कंकर रहित, काष्ठ विहीन कुदाल |
बिन भार्या के भवन सम, मन में सदा मलाल ||

अड़ा खड़ा मुखड़ा जड़ा, उखड़ा धड़ा मलीन |
लीन कर्म में उद्यमी, कभी दिखे ना दीन ||

*कृतिकर-शेखी शैल सी, सज्जन-पथ अवरुद्ध |
करे कोटिश: गिट्टियां, हो *षोडशभुज क्रुद्ध ||

दाराधीन=स्त्री के वशीभूत
कृतिकर=बीस भुजा वाला
षोडशभुज=सोलह भुजाओं वाली

होवे पुलिस अधीन, जाय क्यूँ अलग कमाई
माई-मामा मारते, मजा यहाँ हरवक्त |
पुलिस उगाही में जुटी, बा-शिंदे के भक्त |

बा-शिंदे के भक्त, आपका गर बन पाये |
पाया बँगला कार, मजा दुगुना हो जाये  |

छुटभैये बड़वार, दलाली तब चमकाई |
होवे पुलिस अधीन, जाय क्यूँ अलग कमाई --

धड़'ना है बेताल धुर, चढ़ा केजरी पीठ

विक्रम और बेताल
धड़'ना है बेताल धुर, चढ़ा केजरी पीठ |
बोले जब ईमान से, चढ़े पेड़ पर ढीठ |

चढ़े पेड़ पर ढीठ, मीठ यह सोम सुरा है |
आ-भूषण बिड़लाल, हाथ में लिए छुरा है |

आप बाप की बात,  बीच में बच्चू पड़ ना |
खींचे बहुत कबंध, निकलता लेकिन धड़ ना || 

खतरे से खिलवाड़ पर, कारण दिखे अनेक-

MONDAY, 13 JANUARY 2014


रविकर ले हित-साध, आप मत डर खतरे से-

खतरे से खिलवाड़ पर, कारण दिखे अनेक |
थूक थूक कर चाटना, घुटने देना टेक |

घुटने देना टेक, अगर हो जाए हमला |
होवे आप शहीद, जुबाँ पर जालिम जुमला |

भाजप का अपराध, उसी पर कालिख लेसे |
रविकर ले हित-साध, आप मत डर खतरे से ||


बानी है धमकी भरी, खफा खफा सरकार-

अब आप के कर्णधारों को सोचना चाहिए

pramod joshi 







बानी है धमकी भरी, खफा खफा सरकार |
सुनी तनिक खोटी-खरी, धरने को तैयार |

धरने को तैयार, हमेशा टाँग अड़ाएं |
करते रहे प्रचार, किन्तु अब मुँह की खाएं |

वाह केजरीवाल, नहीं है तेरी सानी |
नहीं गले अब दाल, चलो दे दो कुर्बानी ||


*बोड़ा निगले जिंदगी, हिंदी हुई अनाथ-


चिंदी-चिंदी तन-बदन, पांच मरे इक साथ । 
*बोड़ा निगले जिंदगी, हिंदी हुई अनाथ ॥ 
*अजगर 

हिंदी हुई अनाथ, असम-पथ ऊबड़-खाबड़ । 
है सत्ता कमजोर, धूर्त आतंकी धाकड़ । 

हिंदी-भाषी पाय, बना माथे पर बिंदी । 
अपने रहे निकाल, यहाँ हिंदी की चिंदी ।।  

Saturday, 18 January 2014

रविकर घोंचू-मूर्ख, धरे पानी इक चुल्लू-


हमाहमी हरहा हिये, लिये जाति-च्युत होय |
ऐसी अवसरवादिता, देती साख डुबोय |

देती साख डुबोय, प्रबंधन कौशल भारी |
बेंचे धर्म-इमान, ख़रीदे कुल मुख्तारी |

रविकर जाने मर्म, आप की जाने महिमा |
आम आदमी तंग, वक्त भी सहमा सहमा || 


अब आप के कर्णधारों को सोचना चाहिए

pramod joshi 






बानी है धमकी भरी, खफा खफा सरकार |
सुनी तनिक खोटी-खरी, धरने को तैयार |

धरने को तैयार, हमेशा टाँग अड़ाएं |
करते रहे प्रचार, किन्तु अब मुँह की खाएं |

वाह केजरीवाल, नहीं है तेरी सानी |
नहीं गले अब दाल, चलो दे दो कुर्बानी ||





सदियों से चम्पी करे, पंजे नोचें बाल |
कंघी बेंचे वह धड़ा, गंजे करें सवाल |

गंजे करें सवाल, नया हेयर कट पाया |
हर दिन अति उम्मीद, दीप नित नया जलाया |

यह गंजों का देश, राज सत्ता को कोसे |
दीन हीन के क्लेश, रहे यूँ ही सदियों से || 

कब कहाँ कैसे बदलता है आदमीtarun_kt 
Tarun's Diary-"तरुण की डायरी से .कुछ पन्ने.." 






अधजल गगरी छलकती, जन-गण मन छल जाय |
बजे घना थोथा चना, पाप घड़ा मुस्काय |

पाप घड़ा मुस्काय, खाय अभिलाषा सारी |
शुरू वही व्यवसाय, वही आई बीमारी |

अंधे हाथ बटेर, करे चौपट यह नगरी |
तू डाल डाल मैं पात, आप की अधजल गगरी || 

सतीश सक्सेना 
मेरे गीत ! 








उल्लू के पट्ठे लड़ें, अब से युद्ध तमाम |
ताम-झाम हर-मंच का, देता यह पैगाम |

देता यह पैगाम, चमचई आदर पाये |
बनते बिगड़े काम, चरण-चुम्बन गर आये |

रविकर घोंचू-मूर्ख, धरे पानी इक चुल्लू |
डूबे अवसर पाय, बड़ा ही अहमक उल्लू ||

सड़क छाप हैं आप के, रविकर क्रिया-कलाप |
मुतवा देते सड़क पर, क्यूँ मंत्री जी आप |


क्यूँ मंत्री जी आप, कहाँ थे महिला दस्ता |
घुसते रात-विरात, रोक महिला का रस्ता |


बहुत हुआ उत्पात, रात दिन करते हड़बड़ |
करिये तनिक सुधार, अन्यथा जाओगे सड़ || 

"ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक-34


दोहा
मेटे दारिद दारिका, भेंटे दुर्गा मातु ।
सुता पुत्र पति पालती, रख अक्षुण्ण अहिवातु ॥

मुखड़े पर जो तेज है, रखिये सदा सहेज ।
षोडशभुजा विराजिये, कंकड़ की शुभ-सेज ।

पहन काँच की चूड़ियाँ, बेंट काठ की थाम ।
लोहा लेने चल पड़ी, शस्त्र चला अविराम ॥

छुई-मुई अबला नहीं, नहीं निराला-कोटि ।
कोटि कोटि कर खेलते, बना शैल की गोटि ॥

हाव-भाव संतुष्टि के, ईंटा पत्थर खाय ।
कुल्ला कर आराम से, पानी पिए अघाय ।

 रोला

पानी पिए अघाय, परिश्रम हाड़तोड़ कर ।
गैंता तसला हाथ, प्रभावित करते रविकर ।

थक कर होय निढाल, ढाल के संरचनाएं |
पाले घर-संसार, आज माँयें जग माँयें ||

Friday, 17 January 2014

यह गंजों का देश, राज सत्ता को कोसे-


"आप" हुए मदहोश 


मनोरमा 
श्यामल सुमन

बन्दर की औकात, बताता नया खुलासा-

लासा मंजर में लगा, आह आम अरमान |
मौसम दे देता दगा, है बसन्त हैरान |

है बसन्त हैरान, कोयलें रोज लुटी हैं |
गिरगिटान मुस्कान, लोमड़ी बड़ी घुटी है |

गीदड़ की बारात, दिखाता सिंह तमाशा |
बन्दर की औकात, बताता नया खुलासा ||


आये सज्जन वृन्द, किन्तु लुट जाती मुनिया-

भन्नाता बिन्नी दिखा, सुस्ताता अरविन्द |
उकसाता योगेन्द जब, उकताता यह हिन्द |

उकताता यह हिन्द, मुफ्तखोरों की दुनिया |
आये सज्जन वृन्द, किन्तु लुट जाती मुनिया |

दीन-हीन सरकार, विपक्षी है चौकन्ना |
टपकाए नित लार, जाय रविकर जी भन्ना ||
रट्टू तोते कोष हित, कोस रहे उल्लूक |
काँव काँव कौवे करें, जान लाश में फूँक |
जान लाश में फूँक, बड़े अय्यार जमाते |
बार बार हो चूक, लात फिर फिर खा जाते |
जोकर की औलाद, किराए का यह टट्टू |
करे चमचई रोज,  बेतुकी बातें रट्टू ||

हिन्दी संस्थानों पर कब्ज़ा,कर लेंगे उल्लू के पट्ठे - सतीश सक्सेना
सतीश सक्सेना 
मेरे गीत ! 








उल्लू के पट्ठे लड़ें, अब से युद्ध तमाम |
ताम-झाम हर-मंच का, देता यह पैगाम |

देता यह पैगाम, चमचई आदर पाये |
बनते बिगड़े काम, चरण-चुम्बन गर आये |

रविकर घोंचू-मूर्ख, धरे पानी इक चुल्लू |
डूबे अवसर पाय, बड़ा ही अहमक उल्लू ||

भावी रहे सुधार, शहर ला दादा-दादी-

खिले खिले बच्चे मिले, रहे खिलखिला रोज । 
बुझे-बुझे माँ-बाप पर, रहे मदर'सा खोज । 

रहे मदरसा खोज, घूस की दुनिया आदी। 
भावी रहे सुधार, शहर ला दादा-दादी। 

पैतृक घर दे बेंच, आय उपयुक्त राशि ले ।  
करे सुरक्षित सीट, आज यूँ मिलें दाखिले ॥ 
सड़क छाप हैं आप के, रविकर क्रिया-कलाप |
मुतवा देते सड़क पर, क्यूँ मंत्री जी आप |
क्यूँ मंत्री जी आप, कहाँ थे महिला दस्ता |
घुसते रात-विरात, रोक महिला का रस्ता |
बहुत हुआ उत्पात, रात दिन करते हड़बड़ |
करिये तनिक सुधार, अन्यथा जाओगे सड़ || 

कब कहाँ कैसे बदलता है आदमीtarun_kt 
Tarun's Diary-"तरुण की डायरी से .कुछ पन्ने.." 






अधजल गगरी छलकती, जन-गण मन छल जाय |
बजे घना थोथा चना, पाप घड़ा मुस्काय |

पाप घड़ा मुस्काय, खाय अभिलाषा सारी |
शुरू वही व्यवसाय, वही आई बीमारी |

अंधे हाथ बटेर, करे चौपट यह नगरी |
तू डाल डाल मैं पात, आप की अधजल गगरी ||

पाया गाँधी सदन से, जो लर्निंग लायसेन्स

पाया गाँधी सदन से, जो लर्निंग लायसेन्स |
बैठा ड्राइविंग सीट पर, दिखी सवारी टेंस |

दिखी सवारी टेंस, लेंस आँखों पर मोटा |
हरिश्चंद का पूत, किन्तु अनुभव का टोटा |

यमुना ब्रिज पर जाम, देख बन्दा घबराया |
देता वहीँ डुबाय, सुबह अखबार छपाया ||


सदियों से चम्पी करे, पंजे नोचें बाल-





सदियों से चम्पी करे, पंजे नोचें बाल |
कंघी बेंचे वह धड़ा, गंजे करें सवाल |

गंजे करें सवाल, नया हेयर कट पाया |
हर दिन अति उम्मीद, दीप नित नया जलाया |

यह गंजों का देश, राज सत्ता को कोसे |
दीन हीन के क्लेश, रहे यूँ ही सदियों से ||
  

सपने नयनों में पले, वाणी में अरदास-

सपने नयनों में पले, वाणी में अरदास |
बुद्धि बनाये योजना, करे कर्म तनु ख़ास |

करे कर्म तनु ख़ास, पूर्ण विश्वास भरा हो |
शत-प्रतिशत उद्योग, भाग्य को तनिक सराहो |

पाय सफलता व्यक्ति, लक्ष्य पा जाये अपने |
रविकर इच्छा-शक्ति, पूर्ण कर देती सपने ||

Monday, 13 January 2014

आज खींचता टांग, प्रशंसा कर के पहले -



इस झूठी और बनावटी कहानी को समझने के लिए अब नीचे दिए गए असली प्रमाण देखिये


पहले तो प्रतिपल पगा, जगा जगा विश्वास |
किन्तु लगा ललकारने, अट्ठहास आकास |

अट्ठहास आकास, अहंकारी बन जाए |
कर दे सत्यानाश, पुण्य अपने निबटाये |

रविकर जोश खरोश, बात अच्छे से कह ले । 
आज खींचता टांग, प्रशंसा कर के पहले ॥ 

"आत्महत्या समस्या का समाधान नहीं है"

राजेंद्र कुमार 








बीमारी सी फैलती, शुद्ध पलायनवाद |
कायर हुई बहादुरी, बढ़ी आज तादाद |

बढ़ी आज तादाद, आत्महंता क्या पाये |

छोड़ समस्या भाग, कई अपने तड़पाये |

बीते आपद्काल, समस्याएं संसारी |

रखिये हिम्मत धैर्य, दूर करिये बीमारी || 


यह मीडिया इवेन्ट, लगाए झटका तगड़ा-

पड़ा साबका सड़क से, सबक सीखते आम |
इंतजाम पहले करो, फिर भेजो पैगाम |

फिर भेजो पैगाम, नाम ना आप डुबाओ |
कोशिश में ईमान, बाज हड़बड़ से आओ |

यह मीडिया इवेन्ट, लगाए झटका तगड़ा |
बढ़ा और नैराश्य, फाड़ते रविकर कपड़ा  ||


दिल्ली जल बोर्ड पानी के वही मीटर लगाने के लिए नोटिस भेज रहा है, जिन्हें अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करके फॉल्टी कहा था। केजरीवाल और उनकी टीम ने पिछले साल 28 अप्रैल को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर इन मीटरों पर सवाल उठाए थे। केजरीवाल ने डेमो देकर बताया था कि किस तरह मीटर में पानी के साथ हवा का भी बिल आता है। अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनने और जल बोर्ड खुद सीएम केजरीवाल के अंडर में होने के बावजूद उन्हीं मीटरों को लगाया जा रहा है। कई आरडब्ल्यूए को जल बोर्ड की तरफ से और पानी के मीटर लगाने वाली कंपनी की तरफ से नोटिस आ रहे हैं।http://navbharattimes.indiatimes.com/delhi/politics/delhi-jal-board-sending-notices-to-install-faulty-water-meter/articleshow/28712026.cms

आये दिन जाए पलट, अजी बड़े वो आप |
कभी जकड़ लेते पकड़, कभी रास्ता नाप |

कभी रास्ता नाप, लौट फिर वापस आते |
बके अनाप-शनाप, कभी फिर से दुलराते |

लेकिन-क्रिया कलाप, कई शंका भर जाए -
कभी पाक कश्मीर, पाक हो, जो भी आये ||

रविकर ले हित-साध, आप मत डर खतरे से-

खतरे से खिलवाड़ पर, कारण दिखे अनेक |
थूक थूक कर चाटना, घुटने देना टेक |

घुटने देना टेक, अगर हो जाए हमला |
होवे आप शहीद, जुबाँ पर जालिम जुमला |

भाजप का अपराध, उसी पर कालिख लेसे |
रविकर ले हित-साध, आप मत डर खतरे से ||




आड़े अनुभवहीनता, पब्लिक थानेदार । 
भीड़ अड़ी भगदड़ बड़ी, भाड़े जन-दरबार । 

 भाड़े जन-दरबार, नहीं व्यवहारिक कोशिश । 
चूके फिर इस बार, कौन कर बैठा साजिश । 

दूर हटे अरविन्द, आज छवि आप बिगाड़े । 
धीरे धीरे सीख, समय आयेगा आड़े । 

नीति नियम नीयत सही, सही कर्म ईमान |
सही जाय ना व्यवस्था, सी एम् जी हलकान |

सी एम् जी हलकान, बिना अनुभव के गड़बड़ |
बार बार व्यवधान,  अगर मच जाती भगदड़ |

आशंकित सरकार, चलो खामी तो मानी|
चेतो अगली बार, नहीं दुहरा नादानी ||