Thursday, 9 January 2014

सत्ता नीति-विहीन, बुद्धि रविकर की भोंदी -


पलटी मार लेना कभी भी बहुत आसान होता है

सुशील कुमार जोशी 
 मोदी प्रति दीवानगी, बरकरार है आज |
आम आदमी चाहता, सुधरे देश समाज |

सुधरे देश समाज, भ्रमित अक्सर हो जाता |
चाहे मोदी राज,  आपकी लेकिन गाता  |

सत्ता नीति-विहीन, बुद्धि रविकर की भोंदी |
अस्थिर होगा देश, अगर जनता अनुमोदी ||

…..तो क्या नरेंद्र मोदी के विजय रथ को इस सर्दी में भी लू लग गया है.

Er. Ankur Mishra'yugal'
आप छुवे आकास, खेल मोदी का भाड़े-
(1)
लोकसभा में आपकी, आई सीट पचास |
लगे पलीता ख़्वाब में, टूटे भाजप आस |

टूटे भाजप आस, विपक्षी मौका ताड़े |
आप छुवे आकास, खेल मोदी का भाड़े |

माना अनुभवहीन, मीडिया लेकिन थामे |
कर दे सत्तासीन, त्रिशंकुल लोकसभा में ||


09 DECEMBER, 2013
सबको माने चोर, समर्थन ले ना दे ना -

लेना देना जब नहीं, करे तंत्र को बांस |
लोकसभा में आप की, मानो सीट पचास |

मानो सीट पचास,  इलेक्शन होय दुबारे |

करके अरबों नाश, आम पब्लिक को मारे |

अड़ियल टट्टू आप, अकेले नैया खेना |

सबको माने चोर, समर्थन ले ना दे ना || 


मुफ़्तखोर है इस देश कि जनता

ZEAL 
 ZEAL
दिल्ली की सरकार में, पी एम् केजरिवाल |
गृहमंत्री भूषण बने, ले कश्मीर सँभाल |

ले कश्मीर सँभाल, जैन की क्रान्ति गुलाबी |
राखी का कल्याण, गला बच्चे का दाबी |

जुड़े आप से लोग, तोड़ती छींका बिल्ली |
जाय भाड़ में देश, भाड़ में जाए दिल्ली ||
पहले तल्ले के लिए, नहीं नींव मजबूत । 
दूजे तल्ले के पिलर, आप करे आहूत । 

आप करे आहूत, हड़बड़ी पूर्ण कार्य है । 
घूरें घर यमदूत, घूरता अघ-अनार्य है । 

माना दिल्ली दाँव, पड़े नहले पे दहले । 
बिन अनुभव ईमान, ढहाए भवन रुपहले ॥ 


बहना बह ना भाव में, हवा बहे प्रतिकूल-





बहना बह ना भाव में, हवा बहे प्रतिकूल |

दिग्गज अपने दाँव में, दिखे झोंकते धूल |


दिखे झोंकते धूल, आँख में भरकर पानी |
तोड़े कई उसूल, किये अब तक मनमानी |

ले राहुल आलम्ब, सदा सत्ता में रहना |
दिखलाते नित दम्भ, संभलना छोटी बहना -

09 DECEMBER, 2013

सबको माने चोर, समर्थन ले ना दे ना -

कुंडलियां 

लेना देना जब नहीं, करे तंत्र को बांस |
लोकसभा में आप की, मानो सीट पचास |

मानो सीट पचास,  इलेक्शन होय दुबारे |
करके अरबों नाश, आम पब्लिक को मारे |

अड़ियल टट्टू आप, अकेले नैया खेना |
सबको माने चोर, समर्थन ले ना दे ना ||

रैन बसेरे में बसे, मिले नहीं पर आप |
आम मिला इमली मिली, रहे अभी तक काँप |

रहे अभी तक काँप, रात थी बड़ी भयानक |
होते वायदे झूठ, गलत लिख गया कथानक |

पड़े शीत की मार, आप ही मालिक मेरे  |
तनिक दीजिये ध्यान, सुधारें रैन बसेरे ||



मोहग्रस्त नारद बनाम बन्दर मीडियाPAWAN VIJAY 
'दि वेस्टर्न विंड' (pachhua pawan)

चले रिपोर्टिंग छोड़कर, पॉलिटिक्स के द्वार |
आशुतोष संतोष बिन, सम्भावना अपार | 

सम्भावना अपार, आप आपे से बाहर |
आपा बढ़ता जाय, कहाँ अब मोदी घर घर |

चाहे डूबे देश, आप की खातिर वोटिंग |
जुटा मीडिया देख, रात दिन चले रिपोर्टिंग ||

रविकर लंगड़ी मार, ख़िलाड़ी नहीं गिराओ -

कुछ पॉलिटिकल  
(१)
आओ जब मैदान में, समझ बूझ हालात |
मजे मजे मजमा जमे, जमघट जबर जमात |

जमघट जबर जमात, आप करिये तैयारी |
क़ाबलियत कर सिद्ध,  निभाओ जिम्मेदारी |

रविकर लंगड़ी मार, ख़िलाड़ी नहीं गिराओ |
अहंकार व्यवहार, बाज बड़बोले आओ ||

पहले तल्ले के लिए, नहीं नींव मजबूत । 
दूजे तल्ले के पिलर, आप करे आहूत । 

आप करे आहूत, हड़बड़ी पूर्ण कार्य है । 
घूरें घर यमदूत, घूरता अघ-अनार्य है । 

माना दिल्ली दाँव, पड़े नहले पे दहले । 
बिन अनुभव ईमान, ढहाए भवन रुपहले ॥ 


Wednesday, 8 January 2014

जमघट जबर जमात, आप करिये तैयारी


AAP office attack by Hindu group to create fear among citizens just a beginning

SM 
 शान्ति नहीं कश्मीर में, नॉर्थ-ईस्ट में रार |
झारखण्ड छत्तीसगढ़, भोगे बड़ा बिहार |

भोगे बड़ा बिहार, नक्सली आतंकी है |
छाया मावोवाद, गजब की नौटंकी है |

जनमत संग्रह होय, शान्ति की बाढ़े आशा |
जय जय भूषणवाद, आप का बड़ा तमाशा -

रैन बसेरे में बसे, मिले नहीं पर आप |
आम मिला इमली मिली, रहे अभी तक काँप |

रहे अभी तक काँप, रात थी बड़ी भयानक |
होते वायदे झूठ, गलत लिख गया कथानक |

पड़े शीत की मार, आप ही मालिक मेरे  |
तनिक दीजिये ध्यान, सुधारें रैन बसेरे ||

बन्दे कर खुद का भला, टिके अगर आनंद |
दूजे का करना तभी, ये तो हैं मतिमंद |

ये तो हैं मतिमंद, त्वरित आनंद माँगते |
छोड़-छाड़ सद्कर्म, धर्म की परिधि लाँघते |

हरदम सुख की चाह, इरादे रविकर गंदे |
माने नहीं सलाह, भोगवादी ये बन्दे ||

"आप" मुझे दिल्ली ही रहने दें .. प्लीज !

महेन्द्र श्रीवास्तव 









औचक होवे जांच जब, मुखड़े पर हो रोष । 
करिये अभिनय आप फिर, गर कैमरा सदोष । 

गर कैमरा सदोष, करे राखी हंगामा । 
सिसोदिया की कार, कहीं भूषण हे रामा । 

अजब गजब विश्वास, किन्तु दिल्ली है चक चक । 
ख़तम हुई नहिं आस, निरीक्षण होते औचक ॥  

रविकर लंगड़ी मार, ख़िलाड़ी नहीं गिराओ -

कुछ पॉलिटिकल  
(१)
आओ जब मैदान में, समझ बूझ हालात |
मजे मजे मजमा जमे, जमघट जबर जमात |
जमघट जबर जमात, आप करिये तैयारी |
क़ाबलियत कर सिद्ध,  निभाओ जिम्मेदारी |
रविकर लंगड़ी मार, ख़िलाड़ी नहीं गिराओ |
अहंकार व्यवहार, बाज बड़बोले आओ ||
बहना बह ना भाव में, हवा बहे प्रतिकूल |
दिग्गज अपने दाँव में, दिखे झोंकते धूल |
दिखे झोंकते धूल, आँख में भरकर पानी |
तोड़े कई उसूल, किये अब तक मनमानी |
ले राहुल आलम्ब, सदा सत्ता में रहना |
दिखलाते नित दम्भ, संभलना छोटी बहना -


उस दिन तो प्रभू हमारे साथ थे

गगन शर्मा, कुछ अलग सा 

अपने भक्तों का रखें, प्रभु जी नियमित ध्यान । 
हम ही अक्सर भूलते, वशीभूत अज्ञान । 

वशीभूत अज्ञान , बने प्रभु आज परीक्षक । 
साहस श्रद्धा धैर्य, हुवे रविकर संरक्षक ।

ईश्वर पर विश्वास, पूर्ण कर देता सपने ।  
नमो नमो ले जाप, कष्ट मिट जाएँ अपने ।।  

Monday, 6 January 2014

अजब गजब विश्वास, किन्तु दिल्ली है चक चक -


"आप" मुझे दिल्ली ही रहने दें .. प्लीज !

महेन्द्र श्रीवास्तव 






औचक होवे जांच जब, मुखड़े पर हो रोष । 
करिये अभिनय आप फिर, गर कैमरा सदोष । 

गर कैमरा सदोष, करे राखी हंगामा । 
सिसोदिया की कार, कहीं भूषण हे रामा । 

अजब गजब विश्वास, किन्तु दिल्ली है चक चक । 
ख़तम हुई नहिं आस, निरीक्षण होते औचक ॥ 


उस दिन तो प्रभू हमारे साथ थे

गगन शर्मा, कुछ अलग सा 

अपने भक्तों का रखें, प्रभु जी नियमित ध्यान । 
हम ही अक्सर भूलते, वशीभूत अज्ञान । 

वशीभूत अज्ञान , बने प्रभु आज परीक्षक । 
साहस श्रद्धा धैर्य, हुवे रविकर संरक्षक ।

ईश्वर पर विश्वास, पूर्ण कर देता सपने ।  
नमो नमो ले जाप, कष्ट मिट जाएँ अपने ।। 


" आम आदमी पार्टी " पर मीडिया की मेहरबानी !!पूरण खण्डेलवाल 
शंखनाद  


बड़ा बिकाऊ माल है, पड़ा मीडिया टूट |

रहा बजाता गाल है, नोट वोट ले लूट |


नोट वोट ले लूट, गए फिर बूट लादने |

बकवादी को छूट, झूठ की फसल काटने |


नए वेश में वाम, किन्तु है नहीं टिकाऊ |

पोल खोलते काम, आप है बड़ा बिकाऊ ||   

बड़ी बड़ी बीमारियाँ, प्रावधान उपयुक्त |
फिर भी बढ़ती जा रहीं, देह नहीं हो मुक्त |
देह नहीं हो मुक्त, सोच भी लंगड़ी-लूली |
थमे नहीं ना रेप, चढ़ाये कितने शूली |
स्टिंग ऑप्रेशन देख, सजा दे देता तगड़ी |
घूसखोर सस्पेंड, ख़त्म पर कहाँ गड़बड़ी ||

  झगड़ा झंझट झल झटक, दो दूजे को सौंप |
जनमत संग्रह दे करा, यही आप की *चौप |

यही आप की चौप, बोलता नाप तौल कर |
जहाँ जहाँ उत्पात, वहाँ की खातिर अवसर |

टुकड़े टुकड़े देश, आप का भूषण तगड़ा |
है वकील यह तेज, तुरत निपटाए झगड़ा || 

*इच्छा 

Friday, 3 January 2014

सरदारी दस साल की, रही देश को साल-


विदाई वेला की ज़हालत ये देश ऐसा मानता है कि वोट बड़ी चीज़ है पर श्रीमनमोहन सिंह को इसके लिए एक संविधानिक पद को कलंकित करने की क्या ज़रुरत थी। संविधान इस बात की किसी भी तरह इज़ाज़त नहीं देता कि प्रधानमंत्री किसी राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में इतनी नितांत घृणास्पद और व्यक्तिगत जहरीली बात करें ,विष वमन करें।

Virendra Kumar Sharma 








 सरदारी दस साल की, रही देश को साल |
उलटे सीधे फैसले, करें देश कंगाल |

करें देश कंगाल, आज यह गाल बजाये |
कठपुतली सा नाच, बाज फिर भी ना आवे |

कुटिल आखिरी बोल, भरी जिसमे मक्कारी  |
खोली खुद की पोल, कलंकित की सरदारी ||


जहरमोहरा ....

Amrita Tanmay 
छत्तीसी पर वार कर, रहे उन्हें धिक्कार |
मर्जी चलती आप की, भाये भ्रष्टाचार |

भाये भ्रष्टाचार, तीन तेरह का चक्कर |
जब चाहें ले चूम, कभी कर लेते टक्कर |

आम बने अब ख़ास, काढ़ती पब्लिक खीसी |
छह-सठ बड़े प्रवीण, हुई तैंतिस छत्तीसी ||


नमो नमो का खौफ, लगे शहजादे चंगे-


गे-गूंगे के दौर में, मौन मुखर हो जाय |
गूँ गूँ गे गे गड़गड़ी, सम्मुख रहा बजाय |

सम्मुख रहा बजाय, आज जाकर लब खोला |
जिसकी खाय कमाय, उन्हीं की जय जय बोला |

नमो नमो का खौफ, लगे शहजादे चंगे |
जल्दी कुर्सी सौंप, ताकि हों जल्दी नंगे || 


परिवर्तन का दौर, काल की घूमी चकरी-

फरी फरी मारा किया, घरी घरी हड़काय । 
मरी मरी जनता रही, दपु-दबंग मुस्काय । 

दपु-दबंग मुस्काय, साधु को रहा सालता। 
लेकिन लगती हाय, साल यह बला टालता । 

परिवर्तन का दौर, काल की घूमी चकरी । 
अब जनता सिरमौर, कालिका जमकर बिफरी ॥ 


आगे पीछे सिरफिरे, फिरे नहीं इस बार-


फूली फूली फिर फिरे, धनिया बीच बजार । 
आगे पीछे सिरफिरे, फिरे नहीं इस बार । 

फिरे नहीं इस बार, धार कानूनी तीखी । 
लें व्यवहार सुधार, सोच भी साधु सरीखी। 

रविकर रहे सचेत, करे ना हुक्म-उदूली। 
कई धुरंधर खेत, देखकर धनिया फूली ॥  

Thursday, 2 January 2014

चाहे फिर कश्मीर, देश भी जाय भाड़ में-



हाजिर हूँ हुजूर -रविकर

एक-दो दिन में नियमित हो जाऊँगा -
(१)
मैय्यत में भी न मिलें, अब तो कंधे चार |
खुद से खुद को ढो रही, लागे लाश कहार ||
(२)
नया वर्ष आसन्न है, कटे आप के क्लेश |
जैजैवन्ती है शुरू, जाय भाड़ में देश ||
(३)
सा'रे गा'मा पा'दते, धा'नी हिलती देख |
रे'गा सा'मा'धा'न सब, ना पा'रे संरेख ||
(४)
आप भला तो जग भला, देख आप आलाप |
सब्ज बाग़ दिखला रहे, चालू क्रिया-कलाप ||


दोनों हाथ लुटाइये, मिली 'आप' को छूट-

सत्ता फिर फिर पाइये, कुछ लोगों को लूट |
दोनों हाथ लुटाइये, मिली 'आप' को छूट |

मिली 'आप' को छूट, आय कर जलकर *हर कर |
इधर खून के घूँट, उधर जल छह सौ लीटर |

बिजली सस्ती बाँट, बाँट उत बहुविधि भत्ता |
 रखे ध्यान मतदान, बड़ी उपदानी सत्ता ||
उपदान=सब्सिडी 


आज केजरीवाल, भरे शीला घर पानी

पानी मुफ्त पिलाइये, बिजली आधे दाम । 
आम आदमी खुश हुआ, मुँह में लगी हराम । 

मुँह में लगी हराम, आप तो नित जुगाड़ में । 
चाहे फिर कश्मीर, देश भी जाय भाड़ में। 

मुफ्त मुफ्त की लूट, हुई जनता दीवानी । 
आज केजरीवाल, भरे शीला घर पानी ॥ 


आगे पीछे सिरफिरे, फिरे नहीं इस बार-


फूली फूली फिर फिरे, धनिया बीच बजार । 
आगे पीछे सिरफिरे, फिरे नहीं इस बार । 

फिरे नहीं इस बार, धार कानूनी तीखी । 
लें व्यवहार सुधार, सोच भी साधु सरीखी। 

रविकर रहे सचेत, करे ना हुक्म-उदूली। 
कई धुरंधर खेत, देखकर धनिया फूली ॥ 



आम हुवे *आमात्य कुल, ख़ास काढ़ते खीस-


अच्छा-खासा वर्ष यह, गत वर्षों से बीस |
आम हुवे *आमात्य कुल, ख़ास काढ़ते खीस |
*मंत्री  

ख़ास काढ़ते खीस, देख ईश्वर की सत्ता |
बिन उनके आशीष, हिले ना जग में पत्ता |

हो जग का कल्याण, पूर्ण हो जन-गण आसा |
हों हर्षित तन-प्राण, वर्ष हो अच्छा-खासा ||

आगे पीछे सिरफिरे, फिरे नहीं इस बार-


फूली फूली फिर फिरे, धनिया बीच बजार । 
आगे पीछे सिरफिरे, फिरे नहीं इस बार । 

फिरे नहीं इस बार, धार कानूनी तीखी । 
लें व्यवहार सुधार, सोच भी साधु सरीखी। 

रविकर रहे सचेत, करे ना हुक्म-उदूली। 
कई धुरंधर खेत, देखकर धनिया फूली ॥