Wednesday 8 January 2014

जमघट जबर जमात, आप करिये तैयारी


AAP office attack by Hindu group to create fear among citizens just a beginning

SM 
 शान्ति नहीं कश्मीर में, नॉर्थ-ईस्ट में रार |
झारखण्ड छत्तीसगढ़, भोगे बड़ा बिहार |

भोगे बड़ा बिहार, नक्सली आतंकी है |
छाया मावोवाद, गजब की नौटंकी है |

जनमत संग्रह होय, शान्ति की बाढ़े आशा |
जय जय भूषणवाद, आप का बड़ा तमाशा -

रैन बसेरे में बसे, मिले नहीं पर आप |
आम मिला इमली मिली, रहे अभी तक काँप |

रहे अभी तक काँप, रात थी बड़ी भयानक |
होते वायदे झूठ, गलत लिख गया कथानक |

पड़े शीत की मार, आप ही मालिक मेरे  |
तनिक दीजिये ध्यान, सुधारें रैन बसेरे ||

बन्दे कर खुद का भला, टिके अगर आनंद |
दूजे का करना तभी, ये तो हैं मतिमंद |

ये तो हैं मतिमंद, त्वरित आनंद माँगते |
छोड़-छाड़ सद्कर्म, धर्म की परिधि लाँघते |

हरदम सुख की चाह, इरादे रविकर गंदे |
माने नहीं सलाह, भोगवादी ये बन्दे ||

"आप" मुझे दिल्ली ही रहने दें .. प्लीज !

महेन्द्र श्रीवास्तव 









औचक होवे जांच जब, मुखड़े पर हो रोष । 
करिये अभिनय आप फिर, गर कैमरा सदोष । 

गर कैमरा सदोष, करे राखी हंगामा । 
सिसोदिया की कार, कहीं भूषण हे रामा । 

अजब गजब विश्वास, किन्तु दिल्ली है चक चक । 
ख़तम हुई नहिं आस, निरीक्षण होते औचक ॥  

रविकर लंगड़ी मार, ख़िलाड़ी नहीं गिराओ -

कुछ पॉलिटिकल  
(१)
आओ जब मैदान में, समझ बूझ हालात |
मजे मजे मजमा जमे, जमघट जबर जमात |
जमघट जबर जमात, आप करिये तैयारी |
क़ाबलियत कर सिद्ध,  निभाओ जिम्मेदारी |
रविकर लंगड़ी मार, ख़िलाड़ी नहीं गिराओ |
अहंकार व्यवहार, बाज बड़बोले आओ ||
बहना बह ना भाव में, हवा बहे प्रतिकूल |
दिग्गज अपने दाँव में, दिखे झोंकते धूल |
दिखे झोंकते धूल, आँख में भरकर पानी |
तोड़े कई उसूल, किये अब तक मनमानी |
ले राहुल आलम्ब, सदा सत्ता में रहना |
दिखलाते नित दम्भ, संभलना छोटी बहना -


उस दिन तो प्रभू हमारे साथ थे

गगन शर्मा, कुछ अलग सा 

अपने भक्तों का रखें, प्रभु जी नियमित ध्यान । 
हम ही अक्सर भूलते, वशीभूत अज्ञान । 

वशीभूत अज्ञान , बने प्रभु आज परीक्षक । 
साहस श्रद्धा धैर्य, हुवे रविकर संरक्षक ।

ईश्वर पर विश्वास, पूर्ण कर देता सपने ।  
नमो नमो ले जाप, कष्ट मिट जाएँ अपने ।।  

3 comments:

  1. आ० बढ़िया सूत्र व बेहतर प्रस्तुति , धन्यवाद
    ॥ जय श्री हरि: ॥

    ReplyDelete
  2. बढ़िया प्रस्तुति
    धन्यवाद

    ReplyDelete
  3. बहुत उम्दा प्रस्तुति !

    ReplyDelete