Thursday 24 October 2013

मुस्लिम दंगा-ग्रस्त, बनेंगे पाकिस्तानी-

कानी यह सरकार है, अंधी वह सरकार |
आइ-यस आइ पाक का, राहुल क्या उपचार |

राहुल क्या उपचार, मुजफ्फर-नगर बहाना -
सीमा पर हों क़त्ल, वार्ता से बहलाना | 

मुस्लिम दंगा-ग्रस्त, बनेंगे पाकिस्तानी |
राज बके युवराज, बात लगती बचकानी ||

कार्ट्रन :- नो कमेंट्स

noreply@blogger.com (काजल कुमार Kajal Kumar) 


अम्मा दादी लो बचा, नाना पापा मोय |
दुष्ट छेड़ते हैं मुझे, बात बात पर धोय |

बात बात पर धोय, बयानों पे उलझाए |

आइ यस आइ बोय, देश में घुस घुस आये |

पी एम् रहते मौन, किन्तु मैं नहीं निकम्मा |

किचन कैबिनट गौण, हमें पुचकारे अम्मा ||


"दोहे-फेसबुक और ब्लॉगिंग" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)

रूपचन्द्र शास्त्री मयंक 




रोवे बुक्का फाड़ के, कहीं हंसी बेजोड़ |
टांग खिंचाई हो कहीं, बाहें कहीं मरोड़ |

बाहें कहीं मरोड़ , फेस करते हैं सुख दुःख |
जीवन के दो फेस, जानिये ब्लॉगर का रुख |

काटे चुटकी एक, रीति को दूजा ढोवे-
नहीं तवज्जो पाय, किन्तु ये दोनों रोवे ||


मेरे विचार मेरी अनुभूति


गीता का सारांश पढ़, रविकर भाव विभोर |

कर्म भक्ति का पथ पकड़, चले ब्रह्म की ओर |



शहादत पर सियासत का खेल


खरी खरी लिखते गए, भैया सौ की एक |
हत्या होती एक की, झेले दर्द अनेक |

झेले दर्द अनेक, हुवे थे क़त्ल हजारों |
भाग गए परदेश, उन्हें तो आज उबारो |

मँहगाई की मार, किन्तु सत्ता है बहरी |

गा के अपना दर्द, फर्ज पर करे मसखरी |

5 comments:

  1. Replies
    1. गीता का सारांश पढ़, रविकर भाव विभोर |
      कर्म भक्ति का पथ पकड़, चले ब्रह्म की ओर |

      सादर-

      Delete
  2. राहुल क्या उपचार बतावें खुद ही न बीमारी हैं देश की .ज़रा आई क्यू जांच करवाओ इनकी ,डिग्रीयां जंचवाओ इनके अन्दर गांधी कितना है कैसा है यह पता लगवाओ .

    बढ़िया व्यंग्य विड्म्बन रविकर भाई खरा खरा .

    ReplyDelete
  3. बहुत बढ़िया लगीं आपकी टिप्पणियाँ।
    आभार।

    ReplyDelete
  4. पी एम् रहते मौन, किन्तु मैं नहीं निकम्मा |
    किचन कैबिनट गौण, हमें पुचकारे अम्मा ||

    टिप्पणियाँ के माध्यम से उम्दा अभिव्यक्ति ,,,!

    RECENT POST -: हमने कितना प्यार किया था.

    ReplyDelete