Tuesday 15 May 2012

संतानों के सृजन से, माँ का जीवन धन्य-

कविवर डी तन्गवेलन की हिन्दी कविता --मातृत्व की महक ... डा श्याम गुप्त

गमला पौधा सुमन खुश, आँगन भी अन्यान्य |
संतानों के सृजन से, माँ का जीवन धन्य |

माँ का जीवन धन्य, किया बढ़िया विश्लेषण |
तंगवेलन कविराज, मस्त भावों का प्रेषण |

बहुत बहुत आभार, डाक्टर श्याम पुरौधा |
प्रस्तुत रचना पाठ, खिला मन-गमला-पौधा ||


अकेली स्त्री -- समाज और असहिष्णुता

ZEAL at ZEAL  
दुर्घटना के गर्भ में, गफलत के ही बीज |
कठिनाई में व्यर्थ ही, रहे स्वयं पर खीज |

रहे स्वयं पर खीज, कठिन नारी का जीवन |
मौका लेते ताड़, दोस्ती करते दुर्जन |

कर रविकर नुक्सान, क्लेश देकर के हटना |
इनसे रहो सचेत, टाल कर रख दुर्घटना ||
चुपड़ी ललचाती रहे, रुखा- सूखा खाव |
दरकिनार नैतिक वचन, बेशक नहीं मुटाव | 

बेशक नहीं मुटाव, चढ़ी चर्बी है भारी |
डूब रही है नाव, ढेर  काया बीमारी |

यह प्रस्तुत सन्देश,  घुसा के रखियो खुपड़ी |
लगे हृदय पर ठेस, बुरी है भैया चुपड़ी ||

किशोरों में बढ़ती अपराध प्रवृति

Kailash Sharma at Kashish - My Poetry  
नैतिक शिक्षा पुस्तकें, सदाचार आधार  |
इन से भी ज्यादा महत्त्व, मात-पिता व्यवहार |



मात-पिता व्यवहार, पुत्र को मिले बढ़ावा |
पति-पत्नी तो व्यस्त, बाल मन बनता लावा |



खेल वीडिओ गेम, रहे एकाकी घर पर |
मारो काटो घेर, चढ़े फिर उसके सर पर ||


मत पूछ मेरे हौसलों की हदों के बारे में

रश्मि प्रभा... at वटवृक्ष  
भरपूर हौसला साथ लिए, जोखिम को तत्पर भैया ।
ख्वाहिश है आकाश सरीखी, बाधा लेती रही बलैया |

दर्द दवा से रहे चुराते, तकलीफें ताकत बनती -
देख हौसले मेरे ऊंचे, तक़दीर कहे दैया रे दैया ||


"कार्टून और लंगोट "

Sushil at "उल्लूक टाईम्स "
कार्टून के भूत से, लक्ष्मण है हैरान |
दलित प्रेम के प्रेत ने, ले ली उनकी जान |
ले ली उनकी जान, बड़ी चुड़ैल भी गुस्सा |
गिने "चुने" ये लोग, भरा गोबर या भुस्सा ||
भागे रविकर भूत,  लंगोटी खूब संभाली |
रही भली मजबूत, ढील होवे ना साली ||

4 comments:

  1. बेहतरीन और उम्दा
    तरीका आपका है जुदा जुदा ।

    ReplyDelete
  2. आपकी टिप्पणियाँ लिखने का सम्बल प्रदान करती हैं।

    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति..

    ReplyDelete
  4. यह प्रस्तुत सन्देश, घुसा के रखियो खुपड़ी |
    लगे हृदय पर ठेस, बुरी है भैया चुपड़ी ||
    बढ़िया सीख देती अणु -टिप्पणी .

    ReplyDelete