Wednesday 20 February 2013

सह सकती कृति ठेस, किन्तु गुम सिट्टी-पिट्टी -


जल नभ पावक वायु, मचा ना पावें भगदड़-


"ओ बी ओ चित्र से काव्य तक छंदोत्सव" अंक-23

 मिट्टी सोखे  नियत जल, रौंधे रोज कुम्हार |
चढ़ा चाक पर नित्य ही, दे सुडौल आकार |
दे सुडौल आकार, धूप में उसे सुखा दे |
पावक गगन समीर, बड़ा मजबूत बना दे  |
सह सकती कृति ठेस, किन्तु गुम सिट्टी-पिट्टी  ||
टुकड़े टुकड़े अंश, पञ्च तत्व मिट्टी मिट्टी ||
 नई व्यवस्था दृढ़ दिखी, होय कलेजा चाक |
करे चाक-चौबंद जब, कैसे लेता ताक |
कैसे लेता ताक, ताक में लेकिन हरदम |
लख सालों की धाक, देह का घटता दमखम |
सब कुम्हार का दोष, शिथिल से अस्थि-आस्था |
मिटटी के प्रतिकूल, चाक की नई व्यवस्था ||
भगदड़ दुनिया में दिखे, समय चाक चल तेज |
कुम्भकार की हड़बड़ी, कृति अनगढ़ दे भेज |
कृति अनगढ़ दे भेज, बराबर नहीं अंगुलियाँ |
दिल दिमाग में भेद, मसलते नाजुक कलियाँ |
ठीक करा ले चाक, हटा मिटटी की गड़बड़ |
जल नभ पावक वायु, मचा ना पावें भगदड़ ||






आइन्दा से  रखूंगा, क्लीन शेव ही मित्र । 
जीवन में कुछ ना किया, केवल मूंछ विचित्र । 
केवल मूंछ विचित्र, मुलाजिम इक सरकारी । 
दो बंगले हैं पाश, पास में कार सफारी । 
रक्खे कई करोड़, आज हूँ मैं शर्मिन्दा । 
दाढ़ी मूंछ मुड़ाय, रखूं ना अब आइन्दा ॥ 

 

(दिगम्बर नासवा)

 स्वप्न मेरे...........
उधर सिधारी स्वर्ग तू, इधर बचपना टाँय |
टाँय टाँय फ़िस बचपना, हरता कौन बलाय | 


हरता कौन बलाय, भूल जाता हूँ रोना |
ना होता नाराज, नहीं बैठूं  उस कोना |


एक साथ दो मौत, बचपना सह महतारी |
करना था संकेत, जरा जब उधर सिधारी ||

सकल देह जलजाय, अजब प्रेमी वैरागी-

 1
रागी है यह मन मिरा, तिरा बिना पतवार |
इत-उत भटके सिरफिरा, देता बुद्धि नकार |
देता बुद्धि नकार, स्वार्थी सोलह आने |
करे झूठ स्वीकार, बनाए बड़े बहाने |
विरह-अग्नि दहकाय, लगन प्रियतम से लागी |
सकल देह जलजाय, अजब प्रेमी वैरागी ||

 2
  तेरी मुरली चैन से, रोते हैं इत नैन । 
विरह अग्नि रह रह हरे, *हहर हिया हत चैन । 
*हहर हिया हत चैन, निकसते बैन अटपटे । 
बीते ना यह रैन, जरा सी आहट खटके । 
दे मुरली तू भेज, सेज पर सोये मेरी । 
सकूँ तड़पते देख, याद में रविकर तेरी ॥ 
*थर्राहट

लीजिये पढ़िये मेरी पहली ब्लॉग बुलेटिन


तुषार राज रस्तोगी 

ट्रिन ट्रिन बुलेटिन कर रहा, जागे ब्लॉगर मित्र |
अब तुषार कणिका करे, तन मन तृप्त विचित्र ||
 

Ankur Jain 

 नहीं प्रतारक प्रेम सा, नहीं प्रताड़क अन्य |
पर्जन्या दे देह पर, नयनों में पर्जन्य |


नयनों में पर्जन्य, काटता रहा पतंगें |
बुरा सदा अंजाम, करे मानव-मन नंगे |


कुछ घड़ियों की मौज, प्रेम दारुण संहारक |
बिना शस्त्र मर जाय, मौत पर हँसे प्रतारक ||

प्रतारक=ठग
प्रताड़क=कष्ट देने वाला
पर्जन्या=दारुहल्दी
पर्जन्य=बादल 


सर्ग-2 
भाग-3
  भाग-3
कन्या का नामकरण
कौशल्या दशरथ कहें, रुको और महराज |
अंगराज रानी सहित, ज्यों चलते रथ साज ||

 
राज काज का हो रहा, मित्र बड़ा नुक्सान |
चलने की आज्ञा मिले,  राजन  हमें  विहान ||

 
सुबह सुबह दो पालकी, दशरथ की तैयार |
अंगराज रथ पर हुए, मय परिवार सवार ||

 
दशरथ विनती कर कहें, देते एक सुझाव |
सरयू में तैयार है,  बड़ी राजसी नाव ||

" हलवा है क्या ..........."


Amit Srivastava 





हलवाई रविकर बना, व्यंजन कई प्रकार |
चखे चखाए मित्र को, आजा तो इक बार |
आजा तो इक बार, बड़ी वासंतिक रुत है |
खा मीठा नमकीन, अगर हड़बड़ी बहुत है |
सूजी घी में भून, सुगर मेवा दूँ डलवा |
संग चाय नमकीन, पौष्टिक खा लो हलवा ||


काटे कागद कोर ने, कवि के कितने अंग । 
कविता कर कर कवि भरे, कोरे कागज़ रंग । 

कोरे कागज़ रंग, रोज ही लगे खरोंचे । 
दिल दिमाग बदहाल, याद बामांगी नोचे । 

रविकर दायाँ हाथ, एक दिन गम जब बांटे । 
जीवन रेखा छोट, कोर कागज़ की काटे ।। 
"न्याय-कैमुतिक" उक्ति का, सीधा सरल सँदेश |
बड़ा कार्य जब सिद्ध हो, छोटे पर क्या क्लेश |
छोटे पर क्या क्लेश, सुनो उपदेश सरल सा |
करे वंचिका ऐश, देहा को हुलसा हरसा |
प्रेम युद्ध जा जीत, जीत कर आप वैयक्तिक |
खुलने दे कुल पोल, अभी तो न्याय-कैमुतिक ||


अब नहीं लिखे जाते हैं गीत

बुद्धि विकल काया सचल, आस ढूँढ़ता  पास |
मृत्यु क्षुधा-मैथुन सरिस, गुमते होश हवास |


गुमते होश हवास, नाश कर जाय विकलता |
किन्तु नहीं एहसास, हाथ मन मानव मलता |


महंगा है बाजार, मिले हर्जाना मरकर |
धन्य धन्य सरकार, मरे मेले में रविकर ||

25 मार्च की दोपहर से 26 मार्च की दोपहर तक जयपुर राजस्थान में हूँ- 
 सूत्र : 08521396185 
ब्लॉगर मित्रों से मिलना चाहता हूँ-रविकर

8 comments:

  1. बहुत ही अच्‍छे लिंक्‍स संयोजित किये हैं आपने ... आभार

    ReplyDelete
  2. कुम्हार के कर कोरे मटके चाक बनाए ।
    राखे ते जल बहोरे पटके ते बिसराए ॥


    ReplyDelete
  3. बहुत सुन्दर पठनीय लिंक !!

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    इससे ब्लॉगरों को टिप्पणियाँ मिलने में मदद मिलेगी!

    ReplyDelete
  5. आइन्दा से रखूंगा, क्लीन शेव ही मित्र ।
    जीवन में कुछ ना किया, केवल मूंछ विचित्र ।
    केवल मूंछ विचित्र, मुलाजिम इक सरकारी ।
    दो बंगले हैं पाश, पास में कार सफारी ।
    रक्खे कई करोड़, आज हूँ मैं शर्मिन्दा ।
    दाढ़ी मूंछ मुड़ाय, रखूं ना अब आइन्दा ॥ बहुत बढ़िया,,,रविकर जी ,,,बधाई

    ReplyDelete
  6. भगदड़ दुनिया में दिखे, समय चाक चल तेज |
    कुम्भकार की हड़बड़ी, कृति अनगढ़ दे भेज |
    कृति अनगढ़ दे भेज, बराबर नहीं अंगुलियाँ |
    दिल दिमाग में भेद, मसलते नाजुक कलियाँ |
    ठीक करा ले चाक, हटा मिटटी की गड़बड़ |
    जल नभ पावक वायु, मचा ना पावें भगदड़ ||


    बहुत बढ़िया रचना पढ़ वाई है आपने .बहुत खूब .शुक्रिया आपकी टिपण्णी का .

    ReplyDelete
  7. आदरणीय गुरुदेव श्री बेहतरीन प्रस्तुति एक से बढ़कर एक कुण्डलिया, ऐसी ही सुन्दर रचनाएँ पढ़वाते रहें हार्दिक बधाई इस शानदार लाजवाब प्रस्तुति हेतु.

    ReplyDelete

  8. स्वप्न मेरे...........
    उधर सिधारी स्वर्ग तू, इधर बचपना टाँय |
    टाँय टाँय फ़िस बचपना, हरता कौन बलाय |

    हरता कौन बलाय, भूल जाता हूँ रोना |
    ना होता नाराज, नहीं बैठूं उस कोना |

    एक साथ दो मौत, बचपना सह महतारी |
    करना था संकेत, जरा जब उधर सिधारी ||

    मन की अनुकृति जस की तस उतार दी है नास -वा साहब के .

    ReplyDelete